3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैं मजाक नहीं कर रहा, आप मेरी बीमारी को डिक्शनरी में खोज सकते हैं’, जब नसीरुद्दीन शाह ने सबके सामने कही ये बात

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) अपनी फिल्म 'गहराइयां' को लेकर चर्चओं में बने हुए थे. इसके अलावा भी वो किसी न किसी माध्यम में मीडिया पर छाए रहते हैं. नसीरुद्दीन शाह ओनोमैटोमेनिया (Onomatomania) नामक एक बीमारी से से जूझ रहे हैं, जिसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 10 Mar 2022, 4:16 PM IST

naseeruddin_shah.jpg

'मैं मजाक नहीं कर रहा, आप मेरी बीमारी को डिक्शनरी में खोज सकते हैं', जब नसीरुद्दीन शाह ने सबके सामने कही ये बात

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) जिन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट और बड़ी फिल्में दी हैं, जिनकी फिल्मों को आज भी बेहद पसंद किया जाता है. उनके किदरार आज भी लोगों के दिल और दिमाग में बसे हुए हैं. आज भी वो अपने हर एक किरदार को उसी अंदाज के साथ निभाते हैं, लेकिन अपने कई तरह के बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. इसी के चलते वो काफी विवादों में भी आ चुके हैं. नसीरुद्दीन शाह ओनोमैटोमेनिया (Onomatomania) नामक एक बीमारी से से जूझ रहे हैं.

उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इसका खुलासा किया था. नसीरुद्दीन शाह ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि 'वो ओनोमैटोमेनिया जैसे बीमारी से सफर कर रहे हैं, जिसकी वजह से वो चैन से रह नहीं पाते'. इस बीमारी के बारे में बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने बताया कि ‘ओनोमैटोनिआ एक ऐसी मेडिकल कंडीशन है, जिसमें लोग अपनी बात या कोई भी शब्द बार-बार दोहराते रहते हैं'. उन्होंने आगे बताया कि 'मैं इस बीमारी को लेकर मजाक नहीं कर रहा हूं, आप चाहें तो मेरी इस बीमारी के बारे में डिक्शनरी में चेक कर सकते हैं'.

यह भी पढे़ं:बेटी से महज 11 साल बड़ी हैं रवीना टंडन, 46 साल की उम्र में बन गईं नानी

शाह बताते हैं कि 'इस बीमारी में ऐसी कंडीशन हो जाती है, जिसमें आप अपने शब्द या बात को बेवजह लगातार दोहराते रहते हैं. मैं हमेशा ऐसा ही करता रहता हूं. मैं कभी आराम से बैठ नहीं पाता'. नसीरुद्दीन शाह ने बताया कि 'अक्सर सोते समय भी वो अपने किसी पसंदीदा पैसेज को बार-बार दोहराते रहते हैं'. वहीं अगर नसीरुद्दीन शाद के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गहराइयां' में नजर आए थे. इसके अलावा वो वेबसीरीज ‘कौन बनेगा शिखरावटी’ में राजा के रूप में नजर आए थे.

यह भी पढे़ं: 9 साल तक दिए ऑडिशन, सभी के सुने ताने, जाने गंगूबाई के 'प्यार' की स्ट्रगल स्टोरी