बॉलीवुड

Shocking! प्रियंका का चौंकाने वाला बयान,पीछा करने वाले लोग उन्हें पसंद

प्रियंका का चौंकाने वाला बयान,पीछा करने वाले लोग उन्हें पसंद
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2018, 4:10 PM IST
Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपडा एक ऐसा नाम है जो बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपने अभिनय कौशल का लौहा मनवा रही हैं। प्रियंका के पास अभी हॉलीवुड की दो फिल्में हैं और वे 'क्वांटिको' के सीजन 3 की भी शूटिंग कर रही हैं। बॉलीवुड में उनकी फिलहाल कोई फिल्म नहीं है लेकिन वे बतौर प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रियंका चोपडा क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए भारत आईं थी। प्रियंका चोपडा ने एक टीवी शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' में खुद के बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया है। प्रियंका को पीछा करने वाले लोग अच्छे लगते हैं। आप भी पढकर हैरान हो रहे होंगे। चलिए हम आपको बताते हैं कि बात क्या है। दरअसल प्रियंका ने कहा कि इंस्टाग्राम पर पीछा करने वाले उन्हें पसंद हैं। बता दें कि शो के दौरान जब एक प्रतियोगी ने प्रियंका चोपड़ा से कहा कि वे उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं और वह नियमित रूप से इंस्टाग्राम पर उनका पीछा करती है। इस पर प्रियंका ने जवाब दिया कि 'मैं यह जानकर बहुत प्रभावित हुई कि आप मेरे बारे में इतना जानती हैं।

मुझे अच्छा लगता है जब लोग इंस्टाग्राम पर मेरा पीछा करते हैं, क्योंकि मैं खुद यह देखती हूं कि कितने लोगों ने मेरी स्टोरी और पोस्ट देखे'। बता दें कि प्रियंका चोपडा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इस टीवी शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' में प्रियंका बतौर जज नजर आएंगी। इस शो में प्रियंका के साथ करण जौहर और रोहित शेट्टी भी नजर आएंगे। बता दें के इसी शो में प्रियंका ने बताया था कि फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। बता दें इस दौरान इस फिल्म का एक सीन भी स्टेज पर क्रिएट किया गया। इस सीन में जब करण जौहर अमरीश पुरी की शॉप से बिना बीयर लिए लौटते हैं तो शाहरूख उन्हें थप्पड मारते हैं। सीन को क्रिएट करने के दौरान प्रियंका ने शाहरूख का किरदार अदा किया।

Published on: