बॉलीवुड

एक्टिंग छोड़ इस काम में हाथ आजमा रही हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका जल्द ही एक मराठी फिल्म करने जा रही हैं। इस फिल्म का नाम है 'पानी' रखा गया है।
2 min read
• •
Updated: 16 May 2018, 1:22 PM IST
priyanka
priyanka

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का डंका बजाया है। हाल ही में प्रियंका अपरा हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को खत्म कर भारत लौट आई हैं। प्रियंका जल्द ही एक मराठी फिल्म करने जा रही हैं। इस फिल्म का नाम है 'पानी' रखा गया है। इस बात की आॅफीशियल तौर जानकारी प्रियंका ने मंगलवार को दी है।

इसके साथ ही वह फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी अपना काम शुरू करने जा रही हैं। प्रियंका की मराठी फिल्म 'पानी' की बात करें तो ये एक सामयिक मुद्दे पर आधारित फिल्म है। जो एक वास्तविक कहानी पर आधारित है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने कहा, 'मैंने इसी सोच के साथ पर्पल पेबल पिक्चर्स को शुरू किया था..अच्छी कहानियों और नई प्रतिभा के लिए मंच। 'पानी' खास है क्योंकि यह एक सच्ची कहानी पर आधारित है और इसमें एक सामयिक मुद्दे को उठाया गया है।'

बता दें कि प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ब्लू मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमे यह बताने में खुशी हो रही है कि हमारी चौथी मराठी फिल्म ‘पानी’ की शूटिंग जल्द शुरू होगी। आदिनाथ कोठारे निर्देशित सच्ची कहानी पर आधारित यह एक प्रेरणादायी कहानी है।'

फिल्म 'पानी' से पहले वह तीन मराठी फिल्मों 'व्हेंटिलेटर', 'काय रे रास्कला' और 'फायरब्रांड' का निर्माण कर चुकी हैं। वहीं प्रियंका जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली है। प्रियंका और सलमान लंबे समय के बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। एक बाद फिर उनकी जोड़ी देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Published on:
Also Read
View All
पहले सोमवार को ‘रामायण’ की लंबी छलांग, एक दिन में कमाए 107.50 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 663 करोड़ के पार

शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार