बॉलीवुड

प्रियंका ने शादी के डेढ़ साल बाद​ किया खुलासा, इस दिन गईं निक के साथ पहली बार डेट पर

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Piryanka Chopra ) ने निक जोनास ( Nick Jonas ) की शादी को करीब डेढ़ साल हो चुका है.....
2 min read
May 27, 2020
priyanka chopra,priyanka chopra
priyanka chopra,priyanka chopra

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Piryanka Chopra ) ने निक जोनास ( Nick Jonas ) की शादी को करीब डेढ़ साल हो चुका है। हाल ही प्रियंका ने अपनी और निक जोनस की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी पहली डेट को याद किया। प्रियंका ने अपने इंटाग्राम पर जो तस्वीर शेयर किया, उसमें पति निक जोनास उनके साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, 'दो साल पहले हमने एक साथ यह पहली तस्वीर ली थी। तब से ही हर एक दिन आप मेरे लिए अनंत खुशियां लेकर आए हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं निक जोनास। हमारे जीवन को इतना अतुल्य बनाने के लिए धन्यवाद।'

प्रियंका चोपड़ा की इस फोटो पर निक जोनास ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'मेरी जिंदगी के सबसे खास दो साल। दिसंबर 2018 में निक और प्रियंका शादी के बंधन से बंधे थे।' काम की बात करें तो प्रियंका ने शादी के बाद एक—दो ही फिल्में की हैं।

Updated on:
27 May 2020 05:12 pm
Published on:
27 May 2020 05:12 pm