बॉलीवुड

‘यूपी को इसकी जरूरत…’ Priyanka Chopra ने की Yogi Adityanath की तारीफ, तो यूजर्स बोले – ‘इतना बदलाव कैसे?’

हाल में ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने UNICEF कार्यक्रम भारत दौरा किया, जिसके दौरान एक्ट्रेस ने यूपी के योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार की जमकर तारीफ की, लेकिन इसके लिए भी एक्ट्रेस को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2022, 1:43 PM IST
Priyanka Chopra ने की Yogi Adityanath की तारीफ
Priyanka Chopra ने की Yogi Adityanath की तारीफ

ग्लोबल आइकॉन माने जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों भारत दौरे पर हैं। प्रियंका कुछ दिनों पहले मुंबई अपनी मां से मिलने पहुंची थीं, जिसके बाद वो UNICEF के काम को लेकर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में दो दिन के दौरे पर हैं। उन्होंने लखनऊ और वहां के आस-पास के इलाकों का जायजा लिया। इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा ने महिलाओं के लिए किए गए सुरक्षा के कामों और कई चीजों को देखते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 'यूपी में उन्होंने महिलाओं और बच्चियों की स्थिति से जुड़ा एक बड़ा बदलाव देखा है'। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि 'यूपी को इस बदलाव की जरूरत भी थी'।

डिजिटाइजेशन से हुआ प्रदेश को काफी फायदा

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि 'डिजिटाइजेशन से प्रदेश को काफी फायदा हुआ है'। इसके अलावा प्रियंका ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा में आए कुछ अच्छे बदलावों के बारे में भी बात की। एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि 'मुझे यहां वन स्टॉप सेंटर (आशा ज्योति सेंटर) जाने का मौका मिला। जहां मैंने हिंसा की शिकार कई महिलाओं से मुलाकात की और उनसे बात की'।

यह भी पढ़ें: Boney Kapoor को इस एक्टर ने बताया 'बेईमान'!

ऐसे-ऐसे कमेंट्स कर रहे कमेंट्स

वहीं कुछ यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'कृपया इस तरह के अभियान के लिए बॉलीवुड में कुछ वास्तविक जीवन के नायकों को चुनें'। वहीं एक और यूजर लिखता है 'ग्लैमर के अलावा पीसी का क्या है योगदान?'। वहीं एक और यूजर ने लिखा 'आप मलाला आदि जैसे विश्व मुद्दों के बारे में बहुत ज्यादा चिंता दिखाती हैं, लेकिन आप भारत के मुद्दों पर एक भी शब्द नहीं बोलतीं'।

यह भी पढ़ें: Adah Sharma की 'The Kerala Story' होगी बैन?

Updated on:
9 Nov 2022, 1:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ