बॉलीवुड

जब प्रियंका चोपड़ा ने पहने थे हद से ज्यादा बोल्ड कपड़े, ट्रांसपैरेंट स्कर्ट को बैग से छिपाती आईं नजर

एक्टिंग के अलावा, प्रियंका अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने लुक्स के साथ एक्सपैरिमेंट करती रहती हैं। हालांकि, कई बार फैशन के चक्कर में वह भयंकर तरीके से ट्रोल हो जाती हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2021, 9:31 AM IST
priyanka_chopra3.jpg
Priyanka Chopra

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने अपने दम पर ये बड़ा मुकाम हासिल किया है। मॉडलिंग से अपनी शुरुआत करने वालीं प्रियंका अब हॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही हैं। यही वजह है कि उनकी दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लोग उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। लेकिन एक्टिंग के अलावा, प्रियंका अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने लुक्स के साथ एक्सपैरिमेंट करती रहती हैं। हालांकि, कई बार फैशन के चक्कर में वह भयंकर तरीके से ट्रोल हो जाती हैं। इतना ही नहीं, कई बार तो वह ऊप्स मूमेंट का भी शिकार हो जाती हैं।

ऐसा ही कुछ तब हुआ जब प्रिंयका अपने पति निक जोनस के साथ डिनर करने के लिए पहुंची थीं। लेकिन डिनर के लिए प्रियंका ने जिस ड्रेस को चुना था, वो काफी रिस्की थी। उनकी इस ड्रेस के कारण उन्हें काफी ट्रोल किया गया। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) गोल्डन और काले रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं लेकिन उनकी पारदर्शी ड्रेस उनके लिए मुसीबत बन गई। उनकी ट्रांसपैरेंट स्कर्ट पर ग्रीन और ब्लैक कलर से फ्लोरल पैटर्न बना हुआ था।

प्रियंका चोपड़ा बोल्ड से बोल्ड कपड़ों को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पहनती हैं लेकिन इस ड्रेस के ज्यादा ट्रांसपैरेंट होने की वजह से वह कई तस्वीरों में बेहद असहज भी नजर आ रहीं थीं। इस दौरान प्रियंका का छोटा सा हैंडबैग उनके लिए काफी मददगार साबित हुआ। वह बैग से अपनी ड्रेस को छुपाती नजर आ रही थीं। उनके बैग ने उन्हें ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बचा लिया। एक्ट्रेस की इस ड्रेस को लंदन की मशहूर फैशन डिजाइनर Ekaterina Kukhareva ने डिजाइन किया था। उनकी इस ड्रेस की कीमत 625 पाउंड यानी करीब 58 हजार रुपये बताई गई।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा Matrix 4: Resurrections और रोमांटिक कॉमिडी Text For You फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा, काफी वक्त बाद वह बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आएंगी। वह 'जी ले जरा' फिल्म से कमबैक करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट हैं।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब