तस्वीरों में उनके साथ उनकी मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) और उनके अपकमिंग शो Citadel के कुछ साथी भी नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका येलो कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। जिसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर की हैट पहनी हुई है। दूसरी तस्वीर में समुद्र में मस्ती करती दिख रही हैं। वहीं, एक फोटो में वह रेड कलर की बिकिनी में दिखाई दे रही हैं, जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रही हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। इन पर अभी तक २३ लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनके इस पोस्ट पर पति निक जोनस ने कमेंट करते हुए लिखा है, कमाल की लड़की।