बॉलीवुड

ऑस्कर नॉमिनेटेड फ़िल्म ‘बिट्टू’ के मुख्स कलाकार गुज़र रही है आर्थिक तंगी से, ‘प्रिंयका चोपड़ ने मदद करते हुए…’

फिल्म 'बिट्टू' की चाइडल आर्टिस्ट की मदद के लिए आगे आईं प्रियंका चोपड़ा आर्थिक तंगी से गुज़र रही है फिल्म की मुख्य कलाकार वीडियो बनाकर एक्ट्रेस ने दिया खास मैसेज
2 min read
• •
Updated: 12 Mar 2021, 2:18 PM IST
Priyanka Chopra Requested Humbly For Oscar Nominated Film Bittu
Priyanka Chopra Requested Humbly For Oscar Nominated Film Bittu

नई दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के अभिनय का दायरा जितना बड़ा है उससे ही ज्यादा विशाल हैं उनका दिल। फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएं निभाकर प्रियंका अपने चाहनेवालो को आश्चर्यचकित तो करती ही हैं पर असल जिंदगी में ये देसी गर्ल एक खूबसूरत इंसानियत की मिसाल देने में भी कोई कसर नही छोड़ती। देश से दूर होकर भी उन्होंने कोरोना काल में लोगों की मदद की थी। जिसने सबका दिल जीत लिया था। वहीं अब एक और बार प्रिंयका अपने इसी अंदाज की वजह से सुर्खियों में बनी हुईं हैं।

बिट्टू और चंदा को देना चाहती हैं शिक्षा

जी हां, समाज के लिए और समाज मे अपनी पहचान बनाने के लिए जूझ रहे लोगो के लिए प्रियंका हर मुमकिन कोशिश करती हैं। छोटे बच्चो से लेकर बड़े बुज़ुर्ग हर कोई इस अभिनेत्री की महानता का कायल हैं और हाल ही में एक वीडियो के जरिये प्रियंका लोगो से दो खूबसूरत जिंदगियों को संवारने की दरख्वाज कर रही हैं।

वीडियो में बेटियों की शिक्षा की कही बात

ऑस्कर के लिए नामांकित फ़िल्म 'बिट्टू' जिसे बनाया हैं करिश्मा देव दुबे ने जिसमे आठ साल और दस साल की दो बहनों की जिंदगी की जद्दोजहद को बताया गया । असल मे ये दोनों यानि की रानी और रेनू कुमारी, शिक्षा से वंचित हैं , जिनकी प्रतिभा की चमक बहुत तेज हैं लेकिन आर्थिक तंगी के चलते इनकी गुजर बसर बहुत दयनीय हैं। प्रियंका की विनती हैं कि इस फ़िल्म को तो देखे ही साथ ही वीडियो में दिए गए लिंक पर जाकर इनकी शिक्षा के लिए अमूल्य सहयोग करे जिसके जरिये ये दोनों जिंदगी खुलकर सांसे ले सकेंगी और जिंदगी को अपने अभिनय के तेज से चमका सकेंगी।

विदेश में खोला भारतीय रेस्टोरेंट

आपको बता दें प्रिंयका ने न्यूयॉर्क में अपना भारतीय रेस्टोरेंट खोला है। जिसमें वह अब विदेशी लोगों को भारतीय मसालों का स्वाद चखाएंगी। प्रियंका ने अपने रेस्टोरेंट का नाम सोना रखा है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें वह पति निक जोनस संग पूजा करती हुईं दिखाई दे रही हैं।

Published on: