नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) विदेशों में देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। प्रियंका उन भारतीय कलाकारों में से एक हैं। जिन्होंने अपनी कला से विदेशों में उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई है। वह बेशक देश से दूर हैं, लेकिन वह हमेशा अपने फैंस संग अपनी लाइफ को लेकर अपडेट देती रहती हैं। इस बार प्रियंका ने एक बार फिर से अपने फैंस को एक खुशखबरी दी है। साथ ही एक बार फिर से देश का परचम विदेश में फहराया है। चलिए आपको बतातें हैं पूरी खबर।