बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा, बताया शादी में अंबानी परिवार ने क्या दिया था गिफ्ट

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) की शादी को हुआ एक साल पूरा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में 'द स्काइ इज पिंक' (The Sky Is Pink) में नजर आई थीं

2 min read

नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)और निक जोनास (Nick Jonas) की शादी को एक साल पूरा हो गया है। शादी के एक साल पूरा होने पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्रिटीज ने भी दोनों को बधाइयां दीं। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने ससुराल से जुड़ी तस्वीरों को साक्षा करती रहती है। अभी हाल ही में उन्होनें एक शो के दौरान अपनी शादी से जुड़ी बातों का खुलासा किया था जिसमें उन्होनें बताया था कि उपहार में उन्हें अंबानी की तरफ से क्या मिला था।

दरअसल एक शो में पंहुची प्रियंका से एक सवाल पूछा गया कि आपकी शादी में कई बड़े-बड़े लोग आए थे, जिनमें अंबानी भी शामिल थे। ऐसे में उन लोगों ने आपको क्या तोहफा दिया। इन अमीर लोगों ने लिफाफे में कितने रुपए दिए आपको। इस सवाल का सुनकर प्रियंका चोपड़ा हंस पड़ी और फिर मजेदार अंदाज में जवाब दिया।
प्रियंका ने कहा- मेरी शादी में केवल 180 गेस्ट आए थे, जिनमें से 120 लोग परिवार के थे। और बात करे लिफाफे की,तो मुझे आधे लिफाफे भी नहीं मिले थे। लेकिन मेरी शादी में आए लोगों से मुझे ढेर सारा प्यार और आर्शीवाद मिला था, जिसकी मुझे सबसे ज्यादा जरूरत थी। प्रियंका द्वारा दिए गए जवाब के बाद सब लोग हैरान हो गए। क्योकि हर किसी के मन में यही ख्याल आ रहा था कि इतने अमीर लोग शादी में आए तो जरूर तोहफे में उतनी ही बड़ी चीज भी मिली होगी। है

खैर वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में 'द स्काइ इज पिंक' (The Sky Is Pink) में नजर आई हैं। उनकी इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शराफ ने भी अहम भूमिका निभाई हैष इस फिल्म के जरिए प्रियंका चोपड़ा ने करीब 3 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है. द स्काइ इज पिंक के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने 'फ्रोजन 2' (Frozen 2) के हिंदी वर्जन के लिए भी डबिंग की थी। इस फिल्म में वह पहली बार अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आई थीं।

Published on:
02 Dec 2019 12:43 pm
Also Read
View All