बॉलीवुड

बम ब्लास्ट में बाल-बाल बचे थे शाहरुख खान-प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ‘मौत को नहीं देखा इतने करीब से’

साल 2004 में कॉन्सर्ट के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान से कुछ ही दूरी पर बम धमाका हुआ था। जिसमें कई सेलेब्स बाल-बाल बचे थे। इस हादसे के बारें में एक्ट्रेस ने खुलकर बात की थी।
2 min read
• •
Updated: 28 May 2021, 1:59 PM IST
Priyanka Chopra-Shahrukh Khan survived narrowly from the bomb blast
Priyanka Chopra-Shahrukh Khan survived narrowly from the bomb blast

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख ने कई फिल्मों में साथ में काम किया है। शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म डॉन ने खूब लोकप्रियता भी हासिल की। लेकिन लगभग 17 साल पहले इन स्टार्स के साथ एक बड़ा हादसा हुआ था। दरअलस, शाहरुख खान और प्रिंयका चोपड़ा जब साथ थे। तब कुछ दूरी पर बम धमाका था। जिसमें दोनों ही बाल-बाल बचे थे। चलिए आपको बतातें हैं यह पूरा किस्सा।

कॉन्सर्ट के लिए शाहरुख खान संग गई थीं प्रियंका चोपड़ा

दरअसल, इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने किया था। इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि यह बात साल 2004 की है। जब वह शाहरुख खान, सेलिना जेटली और जायद खान संग कॉन्सर्ट करने के लिए यूएस और यूके के कई देशों में गए थे। सभी को श्रीलंका भी जाना था। प्रियंका ने बताया कि वह बाकी देशों में उनके कॉन्सर्ट से किसी को कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन श्रीलंका में बौद्ध भिक्षुओं को उनका कॉन्सर्ट करना पसंद नहीं था।

श्रीलंका में हुआ बम धमाका

प्रियंका ने आगे बताया कि उनका कॉन्सर्ट वहां के मशहूर साधू की पुण्यतिथि के दिन ही था। प्रियंका कहती हैं कि वह कॉन्सर्ट में शाहरुख खान संग उनके गाने पर स्टेज पर डांस कर रही होती हैं। तभी उन्हें गाने की डिमांड के अनुसार आउटफिट बदलने जाना होता है। वो और शाहरुख बैकस्टेज चले जाते हैं। लेकिन तभी एक बम धमाका होता है।

प्रियंका ने आगे बताया कि पहले उन्हें लगा कि यह केवल स्मोक बॉम्ब होगा, लेकिन बाद में प्रियंका ने महसूस किया कि बम धमाके की आवाज़ काफी जोरदार थी।

यह भी पढ़ें- होंठ और नाक की सर्जरी कराने के लिए Priyanka Chopra को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, कई फिल्मों को कहना पड़ा 'Bye'

बम धमाके में हुई कई लोगों की मौत

उस बम धमाके के बारें में प्रियंका बताती हैं कि जब वहां पहुंची तो उन्होंने देखा कि कई लाशें जमीन पर पड़ी हुई थीं। साथ ही बम धमाके की आवाज़ सुनने के बाद लोग जान बचाने के लिए सभी इधर-उधर भागने लगे। पुलिस में भीड़ को कंट्रोल करने में भाग रही थीं। प्रियंका कहती हैं कि वह दावा नहीं करती हैं कि वह एक स्मोक बम धमाका था या असली थी। प्रियंका ने बताया कि जब वह बैकस्टेज गई थीं। तब शाहरुख और सलीना इस मामले पर बातचीत कर रहे थे। वह इस बारें में बात करती इससे पहले ही उन्हें कार में बिठाकर कोलंबो एयरपोर्ट पहुंचा दिया गया।

मौत को प्रियंका चोपड़ा ने देखा करीब से

इस हादसे का प्रियंका पर बुरा असर पड़ा। प्रियंका ने आगे बताया कि जब इस हादसे के बाद वह बीमार पड़ गई थीं। जब प्रियंका को यह पता चला कि इस ब्लास्ट के दौरान शाहरुख और प्रिंयका केवल छह फीट की ही दूरी पर थे। प्रियंका ने कभी भी मौत को इतने करीब से नहीं देखा था। जब वह मुंबई पहुंची तो वह काफी बीमार पड़ गई थीं। प्रियंका बताती हैं कि उन्होंने घर पहुंचते ही उन तमाम लोगों के लिए प्रार्थना की। जिन्होंने इस हादसे में अपने लोगों को खोया था।

Published on:
Also Read
View All
Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज

‘मर्दों को जन्नत में मिलती हैं 49 हूरें’, नसीरुद्दीन शाह ने उर्दू भाषा और सरकार की आलोचना करने को लेकर दिया बयान

कौन हैं ‘मितवा’ गाना गाने वाले शफकत अमानत अली? जो ब्लड कैंसर से लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

‘मिर्जापुर’ के सेट पर इंटीमेट सीन पर निर्देशक का खुलासा, गुरमीत सिंह बोले- रिलीज से पहले भी दिखाए जाते हैं सीन

‘मुझे बुर्का पहनने से मना करने वाले तुम कौन हो?’, बुर्के और हिजाब पर शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान