बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा ने न सिर्फ अपनी पहचान बनाई है बल्कि अपने टैलेंट का दम भी देश-विदेश में दिखा रही हैं। ऐसे में करोड़ों लोग हैं जो कि उन्हें न सिर्फ पसंद करते हैं बल्कि उतना ही फॉलो भी करते हैं।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा आए दिन कोई खास पोस्ट करती हुई दिखाई देती हैं। कभी पति निक जोनस के साथ तो कभी अपनी फिल्म के प्रमोशन के चलते, वे अक्सर सोशल वर्ल्ड को अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। इसी के चलते एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा ने एक ब्यूटिफुल सा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक खास अंदाज में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वे नए साल को लेकर एक्साइटेड दिखाई दे रही हैं।
ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह एक झूले पर बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका ने लाइट पिंक कलर की नाइट स्टाइल ड्रेस पहनी है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने बेदह ही क्यूट सा फुटवियर भी कैरी किया है। वहीं उनके बाल ओपन है और वह काला चश्मा लगाकर साइड पोज देती दिख रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, '2022 में झूलने के लिए तैयार...।'
इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने क्रिसमस पर निक जोनस के साथ काफी रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी और फैंस को 'मैरी क्रिसमस' विश किया था। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस की गोद में बैठी दिखाई दे रहीं थीं। इस तस्वीर में प्रियंका और निक के अलावा उनके तीन पैट भी नजर आ रहे थे। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा निक जोनस की गोद में बैठी हैं और प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की गोद में उनका पेट बैठा दिख रहा है। बाकि अन्य दो डॉग, गीनो और पांडा भी उनके साथ तस्वीर में नजर आ रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा जिन बुलंदियों को छू रही हैं उसे देखकर बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर आम शख्स तक उनकी वाह-वाही करता है। अपनी सक्सेस से उन्होंने न जाने कितनों को प्रेरित किया है। छोटे शहर से ताल्लुक रखने के बावजूद आज वे जहां हैं वह काबिले तारीफ हैं। इसके के चलते सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।