सुष्मिता सेन ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि पब्लिक फिगर होने की वजह से उनके साथ जुड़ा शख्स भी लोगों की नजरों में आता है। यह न उसके लिए सही है, न आपके लिए। यह सोचकर कि आप रिलेशनशिप में हैं, किसी की फीलिंग्स से जुड़े रहना लाइफ के लिए सही नहीं है। वे कहती हैं कि दोनों के लिए जिंदगी में मूव ऑन करना जरूरी है। दोस्ती बनी रहती है। अगर मुझे इस उम्र में बुरी चीजों के बारे में सोचना पड़ जाए तो वाकई में मैंने अपनी जिंदगी बर्बाद की है।