प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की पुरानी तस्वीर 2000 में बनी मिस वर्ल्ड की तस्वीर को किया सोशल मीडिया पर शेयर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा इमोशनल पोस्ट
नई दिल्ली। बॉलीवुड में नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना रोशन करने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आए दिनों सुर्ख़ियों में बनी रहती है। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफ़ी एक्टिव रहती है। उन्होंने अपने इंस्टग्राम के एकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर को शेयर किया है। ख़ास बात ये है कि प्रियंका की ये तस्वीर 2000 मिस वर्ल्ड (Miss World) की है। इस तस्वीर में प्रियंका बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।
प्रियंका अपनी मिस वर्ल्ड की तस्वीर को शेयर करते हुए अपने पुराने दिनों को याद किया है। पोस्ट शेयर करते हुए ये भी बताया कि अगर लड़कियों को मौका मिले तो वह बदलाव लाने की पूरी हिम्मत रखती हैं। प्रियंका चोपड़ा की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, साथ ही लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। इस तस्वीर में प्रियंका व्हाइट गाउन में नज़र आ रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड बनी। जो साल 2000 था। ऐसा लग रहा जैसे मानो कल का ही दिन हो, जब मैं अपने इस सपने की जी रही थी। अब 20 साल बाद, काफी सारी चीज़ें बदलने के बाद भी आज भी मेरा खुशी उतनी ही और मैं हर चीज़ कर सकती हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि लड़कियों में बदलाव लाने की ताकत है। बस उन्हें एक मौका मिलना चाहिए। वो उसका हक है।
प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद फिल्म 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) में दिखाई दी थी। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हाल में प्रियंका अपनी ड्रेस की वजह से भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थी। वहीं प्रियंका और निक जोनस के साथ भी उनके सॉन्ग What A Man Gotta Do में दिखाई दीं थी।