बॉलीवुड

धूप में रेत पर लेटे प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग शेयर की हॉट एंड बोल्ड फोटो

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। प्रिंयका अपनी लेटेस्ट तस्वीर में पोज के चलते ट्रोल हो रही हैं।

2 min read
Priyanka Chopra Nick Jonas

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की तस्वीरें खूब सुर्खियां बंटोरते हैं। कुछ समय पहले प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पति निक संग अपने लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें दोनों एक बीच पर साथ में वक्त बिताते हुए नज़र आ रहे हैं। रेत पर बिकनी पहने हुए प्रिंयका की तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगी। प्रियंका ये अंदाज कुछ लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया और अब लेटेस्ट तस्वीरों के चलते प्रियंका खूब ट्रोल हो रही हैं।

निक जोनस प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फोटो

प्रिंयका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पति निक जोनस संग लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। फोटो में प्रियंका बिकनी पहने हुए धूप में रेत पर उल्टी लेटी हुई हैं। वहीं उनके ठीक पीछे निक कांटा और छुरी हाथों में लिए दिखाई दे रहे हैं। निक का ये अंदाज देख प्रियंका अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। फोटो में प्रियंका निक को देखकर स्माइल करती हुईं दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में 'स्नैक' लिखा है।

प्रिंयका चोपड़ा का हॉट अंदाज

प्रियंका चोपड़ा ने बीच लेटे हुए अपनी एक और तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वो ब्लैक एंड रेड बिकनी पहने हुए सेल्फी क्लिक करती हुईं दिखाई दे रही हैं। आंखों पर चश्मा पहने प्रिंयका अपनी फिट बॉडी को कैमरे के सामने फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। प्रियंका ने अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि 'संडे डे ऐसा भी हो सकता है।' प्रियंका की इस तस्वीर पर महज 1 घंटे में 6 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

ट्रोल करने लगे लोग प्रियंका चोपड़ा को

जहां कई लोगों को प्रिंयका चोपड़ा की ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं। जिन्हें निक जोनस संग दिया हुआ प्रियंका का पोज बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। प्रियंका की पोस्ट पर मिलेजुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। प्रिंयका के फैंस जहां कमेंट कर उनकी तस्वीर को क्यूट और सेक्सी बता रहे हैं। वहीं एक यूजर ने प्रियंका के लिए लिखा है कि 'वो अपने संस्कार भूल गई हैं।'

'सिटाडेल' की शूटिंग में बिजी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों एक्ट्रेस 'सिटाडेल' की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर भी प्रियंका ने पोस्ट की थी। जिसमें उनकी आईब्रो पर चोट लगी हुई दिखाई दे रही थी। इस सीरीज में प्रियंका जबरदस्त एक्शन करती हुईं दिखाई देंगी।

Published on:
30 Aug 2021 11:02 am
Also Read
View All