बॉलीवुड

यह अभिनेत्री फ्री में नहीं करेगी सलमान की फिल्म, लेगी इतने करोड़ रु फीस

पहले कहा जा रहा था कि वह यह फिल्म फ्री में करने वाली हैं।

2 min read
Jul 08, 2018
Salman Khan

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' के लिये 6.50 करोड़ की फीस चार्ज कर सकती हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। काफी समय बाद फिल्म में प्रियंका और सलमान खान की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म में प्रियंका की फीस को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पहले कहा जा रहा था कि वह यह फिल्म फ्री में करने वाली हैं। बाद में चर्चा हुयी कि प्रियंका इसके लिए 12 करोड़ी की मोटी फीस वसूलेंगी। अब खबरें आ रही हैं कि वह 'भारत'फ्री में नहीं कर रही हैं। वह इसके लिए 6.50 करोड़ की फीस चार्ज करेंगी।

पांच लुक्स में नजर आएंगी प्रियंका:

फिल्म'भारत' में प्रियंका चोपड़ा पांच लुक्स में नजर आएंगी। यह लुक फिल्म में उनके किरदार के 28 साल की उम्र से लेकर 60 साल की उम्र को दिखाएगा। मेकअप, प्रोस्थेटिक और वीएफएक्स की मदद से इस पूरे एजिंग प्रोसेस को फिल्माया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 'भारत' दक्षिण कोरिया की साल 2014 में आई फिल्म'ओड टू माई फादर'से प्रेरित है।

देश के 70 सालों का इतिहास दिखाया जाएगा:
बताया जा रहा है कि सलमान की इस मेगाबजट फिल्म में दर्शकों को देश का 70 सालों का इतिहास दिखाया जाएगा, जिसमें भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी भी होगी। प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान के साथ ही तब्बू, दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे।

पहले 12 करोड़ रु बताई जा रही थी फीस:
पहले खबरें आ रही थीं कि प्रियंका की टीम ने इस फिल्म के लिए 14 करोड़ रु फीस की डिमांड की थी। साथ ही बताया जा रहा था कि डील 12 करोड़ रु पर फाइनल की गई। लेकिन इसके बाद ऐसी खबरें भी आईं कि प्रियंका यह फिल्म फ्री में कर रही हैं। हालांकि प्र‍ियंका ने हाल में एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे मेल एक्टर से कम फीस लेना पसंद नहीं।' लेकिन कभी मुझे मेरे को—स्टार की फीस की 5 फीसदी भी मिली है।'

ये भी पढ़ें

कचरे के ढेर में मिली बच्ची, सुपरस्टार ने लिया गोद, बदली किस्मत, बॉलीवुड में एंट्री को तैयार
Published on:
08 Jul 2018 04:08 pm
Also Read
View All