बॉलीवुड

पिता के मस्जिद में गाने के बारे में बताकर प्रियंका चोपड़ा हुईं बुरी तरह ट्रोल, विवादों से रहा एक्ट्रेस का पुराना नाता

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुस्लिम धर्म पर दिए अपने बयान को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। जहां उनके फैंस सभी धर्मों के बारे में बात करने को लेकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने प्रियंका के पिता का मस्जिद में गाना और इस्लाम के बारे में पता होने को मुद्दा बना लिया है।
2 min read
• •
Mar 21, 2021
priyanka_chopra_interview.jpg
Priyanka Chopra

नई दिल्ली | बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा इन दिनों ओपरा विन्फ्रे को दिए अपने इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका ने इंडिया के सभी धर्मों को लेकर खुलकर बात करते हुए इसकी प्रशंसा भी। जिसको लेकर जहां उनके फैंस पीसी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लेकिन कुछ यूजर्स प्रियंका को उनके एक खुलासे के बाद ट्रोल भी कर रहे हैं। दरअसल, प्रियंका ने बताया था कि उनके पिता अशोक चोपड़ा मस्जिद में गाना गाया करते थे इसलिए वो इस्लाम धर्म के बारे में भी जानती थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने मीम बना डाले।

यूजर्स ने किया प्रियंका को ट्रोल

प्रियंका चोपड़ा के बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनका मजाक बनाया तो कई सवाल भी करते दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा- कैसे मस्जिद में गाना गाने से कोई इस्लाम के बारे में जान सकता है? क्या इतने सालों इंडिया में रहने के बाद आपके आसपास मुस्लिम के बारे में पता नहीं चलने दिया। इस लॉजिक तो मेरे पिता कोर्ट में केस लड़ते हैं और मुझे लॉ के बारे में पता है। दूसरे यूजर ने लिखा- बताओं कोई मैडम को जैसे हर मुस्लिम आतंकवादी नहीं होता, हर हिंदू भक्त नहीं होता वैसे ही गुम्बद वाली इमारत मस्जिद नहीं होती

एक यूजर ने ये सवाल भी पूछा कि प्रियंका चोपड़ा के पिता मस्जिद में क्यों गा रहे थे?

एक यूजर ने प्रियंका के बयान पर मजाकिया अंदाज में वीडियो पोस्ट किया है।

विवादों से रहा है प्रियंका का पुराना नाता

प्रियंका चोपड़ा कई बार अपने बयानों के कारण सुर्खियों आ चुकी हैं। एक बार विदेश के एक इवेंट में प्रियंका ने कहा था कि इंडियन फिल्म्स सिर्फ ***** और हिप्स के बारे में होती हैं। जिसके बाद प्रियंका के इस बयान की लोगों ने बहुत आलोचना की थी। प्रियंका उस वक्त बुरी तरह ट्रोल हो गई थीं जब उन्होंने रोहिंग्या मुसलमानों से मुलाकात की थी। लोगों का कहना है कि प्रियंका यूनिसेफ की गुडविल एम्बेसडर हैं उन्हे ऐसा नहीं करना चाहिए था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भी प्रियंका अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोल हो गई थीं। लोगों का कहना था कि प्रियंका को पीएम से मिलते समय छोटी ड्रेस नहीं पहननी चाहिए थी। प्रियंका का नाम एक्टर अक्षय कुमार के साथ भी जुड़ चुका है। अक्षय की पत्नी ट्विंकल ने हिदायत दी थी जिसके बाद दोनों ने फिल्म वक्त के बाद कभी साथ काम नहीं किया।

Published on:
21 Mar 2021 01:01 am
Also Read
View All
The Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर

Mushtaq Khan Last Rites: मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने बताया कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? फैंस को लेकर भी दिया बयान