बॉलीवुड

भारत में कोरोना के कहर को देखते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के राष्ट्रपति से मांगी मदद

भारत में कोरोना की दूसरी लहर से कोहराम मचा हुआ है। अस्पतालों में बेड व ऑक्सीजन की कमी हो रही है। ऐसे में कई देश भारत की मदद के लिए आगे आए हैं। वहीं, अब प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के राष्ट्रपति से मदद मांगी है।

2 min read
Priyanka Chopra covid

नई दिल्ली। पूरा देश इस वक्त कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। इस खतरनाक वायरस से रोजाना लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं। हजारों लोग इसके कारण अपनी जान गंवा रहे हैं। देश में स्वास्थ्य व्यवस्था भी बुरे दौर से गुजर रही है। कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी हो रही है। ऐसे में भारत में कोरोना की स्थिति को देखते हुए कई देश मदद के लिए आगे आए हैं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी मदद के लिए अपना हाथ बढ़ा रहे हैं। अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी ट्वीट कर भारत की स्थिति पर चिंता जताई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति से मांगी मदद
प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि भारत की स्थिति देख उनका दिल टूट गया है। इसके साथ ही, एक्ट्रेस ने अमेरिका के राष्ट्रपति से भी मदद भी मांगी है। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरा दिल टूट गया। भारत कोरोना से जूझ रहा है और अमेरिका ने जरूरत से ज्यादा 550M टीकों का ऑर्डर दिया है। एस्ट्राजेनेका को दुनिया भर में बांटने के लिए आपको धन्यवाद, लेकिन मेरे देश में स्थिति गंभीर है। क्या आप वैक्सीन भारत को तत्काल साझा करेंगे?' अपने इस ट्वीट में प्रियंका ने यूएस के राष्ट्रपति जो बाइडेन, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवान, व्हाइट हाउस के स्टाफ चीफ रोनाल्ड क्लेन और सचिव एंटनी ब्लिंकेन को टैग किया है।

फैंस ने की तारीफ
प्रियंका चोपड़ा का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। लोग उनके ट्वीट पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। विदेश में रहकर भी अपने देश के लिए प्यार देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया के जरिए मदद
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह लगातार लोगों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। वह भारत में कोविड की स्थिति को देखते हुए अपने सोशल मीडिया का मदद के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। वह लोगों के साथ कई पोस्ट शेयर कर रही हैं, जिसमें दवाइयों और ऑक्सीजन सिलेंडर की जानकारी है। अस्पताल व बेड की जानकारी भी वह लोगों को दे रही हैं। सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बॉलीवुड से अक्षय कुमार, सोनू सूद, सलमान खान जैसे एक्टर्स मदद के लिए आगे आए हैं।

Published on:
27 Apr 2021 12:17 pm
Also Read
View All