बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा इस बी ग्रेड मूवी में गंदे सीन्स के लिए थी तैयार!

हाल में प्रियंका चोपड़ा के जीवन पर भी एक किताब लिखी गई है। किताब का नाम है,‘प्रियंका चोपड़ा: द डार्क हॉर्स’।

2 min read
Jun 07, 2018
priyanka chopra

बॅालीवुड सितारों की बॅायोग्राफी आजकल काफी चर्चा में हैं। किसी स्टार की जिंदगी पर आधारित फिल्में बन रही हैं तो कोई किताब लिख रहा है। ऐसे में हाल में प्रियंका चोपड़ा के जीवन पर भी एक किताब लिखी गई है। किताब का नाम है,‘प्रियंका चोपड़ा: द डार्क हॉर्स’। इसे फिल्म पत्रकार भारती एस. प्रधान ने लिखा है। किताब में उनकी जिंदगी से जुड़े एक-एक पहलू को साफ तरीके से बयां किया गया है।

उसी किताब के पन्ने से प्रियंका की लाइफ का एक गहरा राज सामने आया है। यह राज जान आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पुस्तक के मुताबिक साल 2000 में मिस वर्ल्ड रह चुकीं प्रियंका इस खिताब को जीतने से पहले एक्टिंग को लेकर स्ट्रगल कर रहीं थीं। आपको जानकर हैरानी होगी की काम न मिलने की वजह से उन्होंने एक बी-ग्रेड फिल्म 'गुड नाइट प्रिंसेस' साइन की थी। इस फिल्म में पूजा बत्रा लीड किरदार में थीं।

लक की बात थी कि फिल्म बीच में रुक गई और यहां प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया। इसके बाद तो मानों उनकी किस्मत ऐसी चमकी की एक के बाद एक उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में बड़े रोल ऑफर होने लगे।

बता दें इससे पहले करण जौहर, शत्रुघ्न सिन्हा, ऋषि कपूर से लेकर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी तक की बॅायोग्राफी सामने आ चुकी हैं। इन किताबों में उनकी जिंदगी से जुड़े हर एक पहलू को बेझिझक बताया गया है। इन सभी स्टार्स कगो अपनी बॅायोग्राफी को लेकर कई विवादों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में देखते हैं प्रियंका पर लिखी यह किताब कितनी सफल साबित होती है।

ये भी पढ़ें

‘क्वांटिको 3’ में हिंदुओं को आतंकवादी दिखाए जाने पर गरमाई भारतीय जनता, प्रियंका को कहा भला बुरा
Published on:
07 Jun 2018 12:57 pm
Also Read
View All