बॉलीवुड

मैग्जीन में ये देखती हैं प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मेरी चोपड़ा, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) 2022 में सरोगेसी के जरिए मां बनीं। इन दिनों वो मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। अक्सर वो बेटी के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि मालती अपपने कपड़े खुद सेलेक्ट करती हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Dec 2022, 11:31 AM IST
sdd.jpg
,,

बॉलीवुड और हॅालीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) 2022 में सरोगेसी के जरिए मां बनीं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम मालती मेरी चोपड़ा जोनस ( Malti Marie Chopra Jonas ) रखा। आए दिन एक्ट्रेस अपनी बेटी से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर की है।

प्रियंका बेटी के साथ फिर कुछ नई तसवीरें शेयर की हैं। ये फोटो काफी खास है, क्योंकि इसमें मालती अपने कपड़े खुद सेलेक्ट करती दिख रही हैं और इनसे मालूम पड़ रहा है कि वो भी मॉम प्रियंका की तरह स्टाइलिश हैं।

एक तस्वीर में उन्होंने मालती को अपनी गोद में बैठा रखा है, जिसमें मालती ने ग्रीन कलर का और प्रियंका ने ब्लैक कलर का नाइट शूट पहन रखा है। अपनी इंस्टा स्टोरी पर प्रियंका ने पति निक जोनास को टैग करते हुए लिखा, 'ओह बॉय!'

यह भी पढ़ें- अक्षरा सिंह को देख चकराया लोगों सिर

इस फोटो में मालती मैरी मॉम की गोदी में एक मैगजीन पढ़ रही है। मैगजीन का जो पन्ना खुला हुआ है उसमें मैरी एक मॉडल को निहारती नजर आ रही है। फोटो देखकर ऐसा लग रहा है कि मेरी अपने लिए ड्रेस डिसाइड कर रही हैं।

दूसरी तस्वीर में प्रियंका लॉस एंजेलिस में एक कोरियन बार्बेक्यू रेस्टोरेंट के बाहर मालती (Malti Marie Chopra) को गोद में लिए खड़ी नजर आ रही हैं, जिसमें अदाकारा ने काली पैंट के साथ एक काला कोट और काली टोपी के साथ चंकी स्पोर्ट्स शूज पहने रखे हैं। हालांकि मालती ब्लू स्वेटर, पैंट और पिंक शूज में दिखाई दे रही हैं।

दोनों की फोटोज को देखकर फैंस काफी खुश हैं। तस्वीरों में मां बेटी की बॉन्डिग साफ देखी जा सकती है। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही हॅालीवुड की रॅामकॅाम मूवी 'लव अगैन' 'Love Again' में दिखाई देने वाली हैं। यह फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसी के साथ एक्ट्रेस वेब सीरीज 'सिटाडेल' (Citadel) में दिखाई देंगी। इसके साथ ही प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- अक्षरा सिंह को छूने की होड़ में स्टेज पर चढ़ने लगे लोग

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा