बॉलीवुड

शादी के बाद प्रियंका की ‘द स्काई इज पिंक’ से हुई री-एंट्री, मूवी का पहला गाना हुआ रिलीज

शादी के बाद फिर से बॉलीवुड में प्रियंका की एंट्री द स्काई इज पिंक का पहला गाना हुआ रिलीज प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने का वीडियो किया पोस्ट कैप्शन में लिखा जज़्बा या जरूरत....प्यार में सब जायज़ है...क्योंकि #दिलहीतोहै

less than 1 minute read
pink_song.jpg

नई दिल्ली। 'द स्काई इज पिंक' के ट्रेलर रिलीज के बाद आज इस मूवी का पहला सॉन्ग 'दिल ही तो है ' रिलीज हो गया है। इस बात की जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने इस गाने की वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर से पोस्ट करते हुए दी। वीडियो को पोस्ट करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है जज़्बा या जरूरत....प्यार में सब जायज़ है...क्योंकि #दिलहीतोहै इस गाने को सिंगर अरिजीत सिंह, निखिल डिसूजा और अंतरा मित्रा ने गया है। म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने इसमें संगीत दिया है। इस गाने में प्रियंका और फरहान की केमिस्ट्री जबरदस्त लग रही है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस और फरहान अख्तर लीड रोल में दिखाई देगें। आपको बता दें कि प्रिंयका आखिरी बार प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल में नजर आई थी। फिल्म में उन्होंने पुलिस ऑफिसर आभा माथुर के भूमिका को निभाया था और अब शादी के बाद वो वापस इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। इस बात को लेकर उनके फैन्स में बड़ी उत्सुकता है।

Updated on:
21 Sept 2019 03:39 pm
Published on:
21 Sept 2019 03:34 pm