बॉलीवुड

प्रियंका को काबू में करने के लिए निक ने मेहंदी रस्म में खुद की हथेली पर लिखवाया यह मंत्र!

निक के हाथों पर मेहंदी से जो लिखा गया वह बेहद दिलचस्प और प्यारा था
2 min read
Dec 02, 2018
Priyanka nick wedding
Priyanka nick wedding

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने रविवार को जोधपुर में क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की। शादी के बाद इन दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। ये तस्वीरें इनकी मेहंदी सेरेमनी की हैं। तस्वीरों में प्रियंका देसी लुक यानी राजस्थानी लिबास में नजर आईं। वहीं निक जोनस भी शेरावानी में नजर आए। दोनों बहुत ही खुश लग रहे थे। निक जोनस भी मेहंदी की इस भारतीय रस्म को खूब एंजॉय करते दिखे।

निक ने भी लगाई मेहंदी:
तस्वीरों मे देख सकते हैं कि प्रियंका अपनी मेहंदी रस्म में काफी खुश लग रही हैं। उन्होंने अपने हाथों में हल्की मेहंदी लगाई। वहीं निक ने भी अपने हाथ में महंदी लगवा रस्म को पूरा किया।

निक ने लिखवाया खास मंत्र:
निक के हाथ की मेहंदी को गौर से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि उन्होंने अपनी हथेली पर कुछ खास लिखवा रखा है। निक के हाथों पर मेहंदी से जो लिखा गया वह बेहद दिलचस्प और प्यारा था। दरअसल निक ने अपने हाथ पर मेहंदी से एक मंत्र लिखवाया। निक के हाथों में ,'ओम प्रियंकाय नम:' लिखा दिख रहा है।

लाल रंग का लहंगा पहनेंगी प्रियंका:
जहां प्रियंका ने कैथोलिक रिवाजों के अनुसार हुई शादी में राल्‍फ लॉरेन का गाउन पहना। वहीं निक जोनस ने इस मौके पर ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी। बताया जा रहा है कि रविवार को निक और प्रियंका हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार सात फेरे लेंगे। इस शादी में प्रियंका लाल रंग का लहंगा पहने वाली हैं।

Published on:
02 Dec 2018 02:54 pm