बॉलीवुड

ऐसा करने वाली पहली अभिनेत्री बनी प्रियंका, बड़े एक्टर्स को भी छोड़ा पीछे

अब तक इस लिस्ट में सिर्फ मेल एक्टर्स ही शामिल थे
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 5:02 PM IST
Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

बॉलीवुड के बड़े सितारे फिल्मों के लिए भारी भरकम फीस तो लेते ही हैं लेकिन प्रॉफिट का हिस्सा भी लते हैं। अब तक इस लिस्ट में सिर्फ मेल एक्टर्स ही शामिल थे लेकिन अब इस लिस्ट एक अभिनेत्री की भी एंट्री हो गई है। हम बात कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा की। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में अपने अभिनय का परचम लहराने वाली प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म में प्रॉफिट का हिस्सा भी लेंगी।

ऐसा करने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री:
प्रियंका बॉलीवुड की ऐसी पहली अभिनेत्री बन गई हैं, जो कि फिल्म के प्रॉफिट में भी हिस्सा लेंगी। इससे पहले ऐसा कभी भी नहीं हुआ है कि बॉलीवुड में किसी एक्ट्रेस ने फिल्म के लिए प्रॉफिट मांगा हो। पहली बार कोई अभिनेत्री फिल्म का प्रॉफिट शेयर करेगी।

सलमान का नाम सबसे ऊपर:
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की ब्रैंड वैल्यू सबसे ज्यादा मानी जाती है। उनके नाम से ही फिल्में चलती हैं। सलमान खान फीस तो लेते ही हैं और फिल्म के प्रॉफिट में से भी हिस्सा लेते हैं। ऐसा करने में उनका नाम सबसे ऊपर रहता है।

'भारत' में प्रियंका:
बता दें कि प्रियंका अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिनेता सलमान खान लीड रोल में हैं। इसके साथ ही वह सोनाली बोस की फिल्म में भी नजर आएंगी। इन दिनों वह इन फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

न्यूयॉर्क में ही मनाएंगी बर्थडे:
प्रियंका का बर्थडे आने वाला है। 18 जुलाई को प्रियंका अपना 36वां जन्मदिन न्यूयॉर्क में ही मनाने वाली हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि अपने बर्थडे के दिन ही प्रियंका सगाई भी कर सकती है। बताया जा रहा है कि निक और प्रियंका इस दिन अपने खास दोस्तों के लिए पार्टी भी रखेंगे। बता दें कि प्रियंका पिछले हफ्ते एक ब्रांड का इवेंट अटेंड करने के लिए भारत आई थीं। उन्होंने अपनी नई फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग की तैयारियां भी शुरू कर दीं। फिलहाल वह वापस अमेरिका चली गई हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज, गलवान घाटी की जंग के हीरो कर्नल संतोष बाबू के दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब