बॉलीवुड

पुलवामा आतंकी हमला: बॉलीवुड में गुस्सा, जावेद अख्तर और शबाना ने रद्द किया पाकिस्तान का दौरा

ट्विटर पर जानकारी दी कि वे कराची आर्ट काउंसिल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।
2 min read
Feb 15, 2019
Javed akhtar and shabana
Javed akhtar and shabana

जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादी हमला (Pulwama Terror Attack) होने के बाद वरिष्ठ गीतकार जावेद अख्तर और उनकी पत्नी अभिनेत्री शबाना आजमी ने पाकिस्तान में एक कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। अख्तर ने शुक्रवार को ट्विटर पर जानकारी दी कि वे कराची आर्ट काउंसिल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, 'कराची आर्ट काउंसिल ने कैफी आजमी और उनके काव्य पर आयोजित दो-दिवसीय साहित्य सम्मेलन में शबाना और मुझे आमंत्रित किया था। हमने वह निरस्त कर दिया है।' एक आत्मघाती हमलावर ने गुरुवार को विस्फोटकों से भरी उसकी एसयूवी को श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर सीआरपीएफ की एक बस में भिड़ा दी थी। इस आत्मघाती हमले में 49 लोगों की मौत हो चुकी है।

हमले की निंदा करते हुए शबाना ने कहा कि वे दुख और दर्द से भरी हुई हैं। उन्होंने कहा, 'इन सालों में पहली बार मुझे मेरा विश्वास कमजोर होता नजर आया है कि लोगों के बीच संपर्क होने से सही काम करने पर मजबूर कराया जा सकता है। हमें सांस्कृतिक आदान-प्रदान को रोकने की जरूरत होगी।' साथ ही उन्होंने कहा,'हमारे बहादुर सैनिकों के हमारे लिए शहीद होने के बाद ऐसा कोई रास्ता नहीं है कि हम भारत और पाकिस्तान के बीच सांस्कृतिक आदान प्रदान कर सकें।'

Published on:
15 Feb 2019 09:58 pm
Also Read
View All
Mirzapur: The Movie के गाने पर विवाद, राजस्थानी सिंगर ने लगाया आरोप, बोले- ये राजस्थानी लोगों की बेइज्जती

‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ पर अनुभव सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- बॉक्स ऑफिस हमसे कोई कहानी कह रहा है

‘लोग दारु पीकर आए हुए हैं’, मिर्जापुर की स्क्रीनिंग से बीच में ही उठकर आई महिला, थिएटर मैनेजमेंट पर भी लगाया आरोप

अजनार नदी साफ करने वाले 21 साल के ‘बिट्टू तबाही’ पर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने दिया बयान, बोलीं- पद्म पुरस्कार मिले

भारत छोड़ विदेश में पढ़ाई पूरी करने गए फराह खान के तीनों बच्चे, भावुक होकर बोलीं- मेरे दिल के तीन टुकड़ों जी लो अपनी जिंदगी