बॉलीवुड

Rajvir Jawanda Dies: फेमस सिंगर का निधन, 11 दिन से वेंटिलेटर पर लड़ रहे थे जिंदगी और मौत की जंग

Rajvir Jawanda Dies: फेमस पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का बाइक एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद वह हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर थे, अब लगभग 11 दिन बाद उनकी मौत हो गई है।
3 min read
Oct 08, 2025
Punjabi-singer Rajvir Jawanda Died
फेमस सिंगर राजवीर जवंदा का निधन

Rajvir Jawanda Passed Away:  पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। फेमस सिंगर राजवीर जवंदा की मौत हो गई है। भयंकर एक्सीडेंट के बाद 35 साल के राजवीर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। पिछले 11 दिनों से वह अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। जहां वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे और लगातार डॉक्टर्स उन पर नजर रखे हुए थे, ऐसे में अब उन्होंने मौत के आगे घुटने टेक दिए हैं। सोशल मीडिया पर इस खबर ने हंगामा मचा दिया है। हर कोई अपने फेवरेट सिंगर को याद कर इमोशनल हो रहा है।

राजवीर जवंदा का हुआ निधन (Rajvir Jawanda Passed Away)

राजवीर जवंदा को ट्रैवल और बाइक चलाने का बहुत शौक था। यही शौक 27 सितंबर को उनके लिए एक भयानक हादसा बन गया। एक्सीडेंट में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गहरी चोट आई थी। पहाड़ों पर हुए इस दर्दनाक एक्सीडेंट के बाद सिंगर की हालत नाजुक बनी हुई थी। वह लगातार वेंटिलेटर पर थे। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी जान चली गई।

सीएम भगवंत मान भी पहुंचे थे अस्पताल (CM Bhagwant Mann Post)

राजवीर जवंदा की हालत की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। सीएम मान ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी और परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।

छोटी उम्र में बनाई बड़ी पहचान (Rajvir Jawanda Song)

राजवीर जवंदा ने बहुत कम उम्र में ही पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बड़ी पहचान बना ली थी। उनका जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ था। उनके कई गाने पंजाबी चार्टबस्टर में हिट रहे हैं। उनकी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है, लेकिन बताया जाता है कि वह शादीशुदा थे।

सितारों ने की थी जल्द ठीक होने की दुआ (Rajvir Jawanda Mourns Punjabi Industry)

जब राजवीर जवंदा अस्पताल में भर्ती थे, तो पूरी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री उनके साथ खड़ी थी। सिंगर मनकीरत औलख, जस बाजवा, कंवर ग्रेवाल और गिप्पी समेत कई सितारे उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने भी सोशल मीडिया के जरिए राजवीर के जल्द ठीक होने की कामना की थी। इतनी छोटी उम्र में राजवीर जवंदा का चले जाना पंजाबी म्यूजिक को एक बड़ी क्षति है। उनके फैंस और इंडस्ट्री उन्हें हमेशा एक प्रतिभाशाली कलाकार के रूप में याद रखेंगे।

इन कलाकारों ने भी कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

साल 2025 फिल्म इंडस्ट्री के लिए सिर्फ ग्लैमर और ब्लॉकबस्टर फिल्मों का साल नहीं रहा। इसने कुछ दर्दनाक खबरें भी दीं। कई ऐसे कलाकार, जिन्होंने कम उम्र में ही दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी, अचानक दुनिया को अलविदा कह गए। आइए उन चेहरों पर नजर डालते हैं-

इसमें मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग, एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला, टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे, राकेश पुजारी, अभिनेता मुकुल देव, विभु राघवे, तमिल स्टंटमैन एस एम राजू जैसे कई कलाकार के नाम शामिल हैं।

Updated on:
08 Oct 2025 04:18 pm
Published on:
08 Oct 2025 12:02 pm