बॉलीवुड

आर माधवन ने 22वीं सालगिरह पर पत्नी सरिता के लिए लिखा प्यार भरा पोस्ट

बॉलीवुड और साउथ के सुपरस्टार आर माधवन ने 6 जून, 1999 को अपनी ही स्टूडेंट सरिता बिर्जे से शादी की। आज दोनों अपनी शादी की 22वीं सालगिरह मना रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2021, 4:23 PM IST
r_madhavan1.jpg
R Madhavan With Wife Sarita

नई दिल्ली। बॉलीवुड और साउथ के सुपरस्टार आर माधवन आज भी अपने किलर लुक्स से लड़कियों के दिलों में राज करते हैं। फिल्मों के अलावा आर माधवन सोशल मीडिया से भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। वह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ अपनी फोटो व वीडियो शेयर करते रहते हैं। आज आर माधवन अपनी शादी की 22वीं सालगिरह मना रहे हैं। ऐसे में आर माधवन ने पत्नी सरिता बिर्जे के नाम एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है।

पत्नी के लिए प्यार भरा मैसेज
दरअसल, आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से एक सेल्फी पोस्ट की है। इसमें उनके साथ उनकी पत्नी सरिता भी नजर आ रही हैं। सरिता ने उन्हें गले लगाया हुआ है और वो मुस्कुरा रही हैं। इस तस्वीर के साथ आर माधवन ने लिखा है, "मुझे इतने वर्षों तक पूरी तरह से विस्मय और प्यार में रखते हुए। हैप्पी एनिवर्सरी पोंडती। आगे आने वाले कई सालों के लिए।" आर माधवन द्वारा शेयर की गई ये फोटो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

स्टूडेंट से हुआ प्यार
बता दें कि सरिता बिर्जे आर माधवन की स्टूडेंट हुआ करती थीं। दोनों की लव स्टोरी कमाल की है। दरअसल, आर माधवन एक्टिंग में आने से पहले आर्मी ज्वाइन करना चाहते थे लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के लिए कहा। इलेक्ट्रॉनिक्स की डिग्री लेने के बाद माधवन देश भर में कम्युनिकेशन और पब्लिक स्पीकिंग क्लासेस लेने लगे। ऐसे में एक क्लास में उनकी मुलाकात सरिता से हुई। उस वक्त वो एयरहोस्टेस की नौकरी करने की तैयारी कर रही थीं। वो पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की क्लास के लिए महाराष्ट्र आई हुई थीं।

आठ साल तक किया डेट
जब सरिता का सिलेक्शन हो गया तो उन्होंने आर माधवन को पर्सनली मुलाकात कर धन्यवाद बोला। सरिता उन्हें डिनर पर ले गई थीं। अपनी डेट के बारे में बात करते हुए आर माधवन ने कहा था, 'सरिता मेरी स्टूडेंट थीं और उसने मुझे एक दिन डेट पर चलने के लिए कहा। मेरे लिए ये एक अच्छा मौका था। मैंने सरिता से ही शादी कर ली।' बता दें कि आर माधवन और सरिता ने आठ साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। उसके बाद साल 1999 में दोनों ने शादी की। दोनों का एक बेटा वेदांत है।

Published on:
Also Read
View All
‘जग्गू दा मेरे पिता जैसे हैं’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद नील नीतिन मुकेश ने दिया बयान, पुलिस को सूरत से मिले हथियार

“संस्कृति की बात करने वाले परिवार के लोगों को देते हैं भद्दी गालियां”, कृति सेनन ने रक्षाबंधन विवाद पर दिया बड़ा बयान

‘मुझे आज के युवाओं के लिए बहुत अफसोस होता है’, रत्ना पाठक शाह ने GenZ को लेकर कही ये बात

“शूटर केवल मोहरा हैं, असली आका अब भी दूर”, टाइगर श्रॉफ फायरिंग के बाद राम गोपाल वर्मा ने अंडरवर्ल्ड पर दिया बड़ा बयान

‘पत्नी और बेटी को भी ट्रोलर्स ने नहीं छोड़ा’, ‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर मनोज बाजपेयी का छलका दर्द, बोले- मैं कुछ नहीं कर पाया