बॉलीवुड

पहली बार पर्दे पर दिखेगी इस एक्ट्रेस के साथ आर. माधवन की जोड़ी, बॉक्स ऑफिस जाएगा हिल

R Madhavan Upcoming Movie: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शैतान’ के बाद अब आर माधवन की नई फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है।
2 min read
Oct 11, 2024
R Madhavan Upcoming Movie Actor joins Karan Johar for a romantic comedy With Fatima Sana Shaikh

R Madhavan Upcoming Movie: बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई ‘शैतान’ फिल्म देने के बाद, आर माधवन करण जौहर की धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही एक मूवी में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि ये एक रोमांटिक कॉमेडी होगी।

खबर है कि बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर,आर माधवन और फातिमा सना शेख को लेकर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म बना सकते हैं। चर्चा है कि करण जौहर ,धर्मैटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें आर माधवन और फातिमा सना शेख की जोड़ी नजर आयेगी।

आर माधवन और फातिमा सना शेख

ये फिल्म एक उम्रदराज पुरुष और एक युवा महिला के इर्द-गिर्द घूमेगी। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी करेंगे। राधिका आनंद और हान हांडा ने इस फिल्म की कहानी को लिखा है। अक्टूबर के अंत तक फिल्म की शूटिंग आरंभ हो सकती है।

इस फिल्म को लेकर करण जौहर की बात नेटफ्लिक्स से चल रही है। यदि सबकुछ सही रहा तो इस साल करण जौहर का ये तीसरा प्रोजेक्ट होगा, जो नेटफ्लिक्स के लिए बनेगा। इस मूवी से पहले फातिमा सना शेख ने ‘अजीब दास्तां’ की एक एंथोलॉजी की थी, जिसे शशांक खेतान ने निर्देशित किया था और उनके साथ जयदीप अहलावत ने अभिनय किया था।

आर माधवन की आने वाली फिल्में

आर माधवन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी पाइपलाइन में पांच से अधिक मेगा-बजट फिल्में हैं, जिनमें अमरीकी पंडित, अधीरतासाली, टेस्ट, दे दे प्यार दे 2, शंकरा और धुरंधर शामिल हैं।