बॉलीवुड

‘रेस 3’ के इस एक्टर ने बयां किया अपना दर्द, कहा- कई बार मेरी फिल्म रिलीज करने से मुकर गए निर्माता…

'रेस 3' को लेकर हर दिन नई खबरें सामने आ रही हैं। फिल्म में जहां बड़े स्टार्स काम करने वाले हैं वहीं इस बार फिल्म में साकिब सलीम जैसे न्यू कमर स्टार की भी किस्मत चमक गई है।
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2018, 10:24 AM IST
race 3 star cast
race 3 star cast

सलमान खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'रेस 3' को लेकर हर दिन नई खबरें सामने आ रही हैं। फिल्म में जहां बड़े स्टार्स काम करने वाले हैं वहीं इस बार फिल्म में साकिब सलीम जैसे न्यू कमर स्टार की भी किस्मत चमक गई है। हाल में साकिब ने फिल्म 'रेस 3' के बारे में बातचीत की । इसी दौरान उन्होंने फिल्मों पर अपनी राय देते हुए कहा कि फिल्म की सक्सेस के लिए अच्छी स्क्रिप्ट ही काफी नहीं है।

अभिनेता साकिब सलीम ने कहा, ‘आजकल एक अच्छी पटकथा फिल्म को सफल बनाने के लिए पर्याप्त नहीं है। सही लोगों के साथ काम करने से एक युवा अभिनेता को स्थिर करियर बनाने में मदद मिलती है। मैं ऐसी कई प्रोजेक्ट्स से जुड़ा जिसे अंत में स्टूडियो या निर्माता ने रिलीज से पहले ही मना कर दिया। फिल्म निर्माण काफी वक्त लेता है। अगर निर्माता दिलचस्पी खो देते हैं या निर्देशक फिल्म बनाने के बीच में अपनी सोच से भटक जाते हैं, तो फिल्म प्रभावित होती है।’ अभिनेता ने कहा, ‘मेरी दो फिल्मों ‘दोबारा’ और ‘दिल जंगली’ के साथ ऐसा हुआ। मुझे लगता है कि इन दिनों, पटकथा एक फिल्म की सफलता के लिए पर्याप्त नहीं है। सफलता के लिए फिल्म को थिएटर्स में उचित रूप से रिलीज करना और अच्छा विपणन भी महत्वपूर्ण है।’

यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित वर्ष 2011 की फिल्म ‘मुझसे फ्रैंडशिप करोगे’ के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने के बाद साकिब का मानना है कि उन्हें इस तरह की बड़े बजट फिल्म के लिए काफी इंतजार करना पड़ा है। इस फिल्म में उनका किरदार काफी महत्वपूर्ण है।

गौरतलब है कि 'रेस 3' फिल्म 15 जून को रिलीज हो रही है। उम्मीद है कि सलमान की यह फिल्म भी उनकी बाकी फिल्मों की तरह हिट साबित हो।

Updated on:
9 Jun 2018, 10:24 AM IST
Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी