बॉलीवुड

Race 4 का विलेन हुआ फाइनल! अब ये एक्टर लेगा सैफ अली खान से पंगा

Race 4 Update: रेस 4 की लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। इसमें सैफ अली खान के साथ एक नया विलेन दिखाई देगा। इसका नाम जानकर फैंस पक्का खुश हो जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2025, 3:14 PM IST
Race 4-update saif-ali khan harshvardhan- rane villain sidharth Malhotra
Race 4 Update

Race 4 Update: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान एक बार फिर एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म रेस 4 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, लेकिन अब तक इसके डायरेक्टर, बाकी कास्ट और शूटिंग लोकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

ये एक्टर बनेगा विलेन 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड के उभरते सितारे हर्षवर्धन राणे को इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाने के लिए संपर्क किया गया है। उनकी पॉपुलैरिटी सनम तेरी कसम की री-रिलीज के बाद काफी बढ़ी है और अब उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिल रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रेस 4 में उनका एंट्री लेना लगभग तय माना जा रहा है।

कब शुरू होगी रेस 4 की शूटिंग

हर्षवर्धन राणे और सैफ अली खान

पहले ऐसी खबरें आई थीं कि बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी इस फिल्म के लिए कास्ट किया जा सकता है। मूवी से जुड़े शिराज अहमद (जो पहले की रेस फिल्मों के लेखक भी रहे हैं) ने बताया कि रेस 4 की शूटिंग जनवरी 2025 से शुरू होगी।

रेस 4 की कहानी 

शिराज अहमद ने खुलासा किया कि रेस 4 की कहानी पहले दो भागों की दुनिया से जुड़ी होगी। इसका मतलब है कि पुराने किरदारों को फिर से देखने का मौका मिल सकता है।

रेस 4 की स्टार कास्ट 

बात करें रेस 3 कि तो इसे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया था। इसमें सलमान खान, अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडिस, डेजी शाह और साकिब सलीम जैसे बड़े सितारे थे। अब जब रेस 4 को एक बड़े रीबूट के रूप में देखा जा रहा है। इसमें सैफ अली खान, हर्षवर्धन और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे सितारे दिखेंगे। हालांकि, अभी इसी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना अभी बाकी है।

Updated on:
9 Mar 2025, 3:14 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट