‘द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ एक रियलिटी वेब सीरीज है, जिसमें बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की पत्नियों की ग्लैमरस लाइफस्टाइल दिखाई जाती है। इस शो में पहले से ही महीप कपूर (संजय कपूर की पत्नी), सीमा खान (सोहेल खान की एक्स-वाइफ), भावना पांडे (चंकी पांडे की पत्नी) और नीलम कोठारी (समीर सोनी की पत्नी) शामिल हैं।