बॉलीवुड

Birthday Special: टीवी से लेकर बॉलीवुड-OTT तक तय किया सफर, खूबसूरती में देती हैं सबको मात, पहचाना कौन?

Radhika Madan Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान ने छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड और ओटीटी तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। उनका ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। आज राधिका मदान का बर्थडे हैं। इस स्पेशल मौके पर आइए आपको एक्ट्रेस की लाइफ के बारे में बताते हैं।
less than 1 minute read
May 01, 2024
radhika madan birthday today
राधिका मदान आज अपना 29वां बर्थडे मना रही हैं

Radhika Madan: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक राधिका मदान का आज बर्थडे है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'मेरी आशिकी तुम से ही' से की थी। इसमें राधिका ने इशानी का रोल निभाया था, जिससे उन्हें घर-घर में लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद 2018 में राधिका ने फिल्म 'पटाखा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

40-50 घंटे लगातार काम करती थीं राधिका मदान

टीवी इंडस्ट्री में काम करते हुए राधिका मदान ने काफी मेहनत की थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था, "मैं टीवी इंडस्ट्री में लगातार 40-50 घंटे काम कर चुकी हूं। कई बार यह काफी ज्यादा हैक्टिक हो जाता है। बीमार होने के बावजूद आपको लगातार काम करना पड़ता है। आप छुट्टी नहीं मांग सकते हैं क्योंकि इसकी वजह से पूरा शूट रुक सकता है।"

यह भी पढ़ें: शादी के दिन हुए बेहोश, लालच में दिया था पहला शॉट, एक बीमारी ने सब कुछ किया खत्म, पहचाना कौन?

राधिका मदान की फिल्में और वेब सीरीज

राधिका मदान ने साल 2018 में डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। इसमें 'सिद्धत', 'कुत्ते', 'मर्द को दर्द नहीं होता', 'अंग्रेजी मीडियम' और 'मोनिका ओह माय डार्लिंग' जैसी फिल्में शामिल हैं। फिल्मों के अलावा राधिका मदान OTT पर डेब्यू भी कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: रेडियो में आवाज देने वाली बनीं बॉलीवुड स्टार, निभाए ‘मां’ के किरदार पर आखिरी समय में किसी ने नहीं दिया साथ

साल 2023 में राधिका मदान की वेब सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो' OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney + Hotstar) पर रिलीज हुई थी।

Published on:
01 May 2024 06:57 am