बॉलीवुड

Raha Kapoor का पापा रणबीर संग एक और क्यूट वीडियो आया सामने, पैदल चलता देख फैंस हुए हैरान

Raha Kapoor New Video: कपूर खानदान की लाडली राहा कपूर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
2 min read
Jul 28, 2024
Raha Kapoor New Video
Raha Kapoor New Video

Raha Kapoor New Video: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनकी क्यूट वीडियो फैंस काफी पसंद करते हैं। रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी की पहली झलक पिछले साल 2024 में दिखाई थी तब वह केवल अपने पैरों पर चलना सीखी थीं। उसके बाद से फैंस उनकी हर एक मूवमेंट पर नजर रखते हैं। अब राहा का जो वीडियो सामने आ रहा है उसमें वह चल रही हैं और काफी बड़ी भी नजर आ रही है। जिसे देखकर यूजर्स हैरान हो रहे है और राहा की क्यूटनेस पर प्यार लुटा रहे हैं।

रणबीर कपूर और आलिया की बेटी राहा का वीडियो (Raha Kapoor New Video)

राहा कपूर का जो वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स को खुश कर रहा है वह उनके घर के बाहर का है। राहा की मासूमियत को देख हर कोई उसकी बलाएं ले रहा है। इस क्यूट वीडियो में राहा ने कॉफी कलर का हाफ पैंट और मैचिंग टी-शर्ट पहनी है और पांव में जूते पहने हुए हैं। उन्होंने बाल बांधे हुए हैं। वह पैपराजी को देखते हुए मुस्कुरा रही है और नन्हें-नन्हें कदमों से एक गुड़िया की तरह चल रही हैं। इसके बाद वह अपने दाएं हाथ को कान पर लगा लेती है। मानो फोन पर वह बात करने की नकल कर रही है।

राहा कपूर के वीडियो के आते ही यूजर्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये स्टार्स के बच्चे इतनी जल्दी बड़े कैसे हो जाते हैं।” दूसरे ने लिखा, ये दादा के साथ अपनी मां आलिया की भी कॉपी हैं।” तीसरे ने लिखा, “राहा बहुत क्यूट है। ये एकदम छोटी ऋषि सर है।” रणबीर और आलिया के फैंस राहा की इस वीडियो पर दिल वाले इमोजी भी भेज रहे हैं।

Updated on:
28 Jul 2024 02:13 pm
Published on:
28 Jul 2024 02:13 pm
Also Read
View All
Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके थे?’ कंगना रनौत ने फिर साधा योग गुरु पर निशाना, जवानी वाली बात पर दिया बयान

मेकअप आर्टिस्ट की बाइक ली, हेलमेट पहना, शादी के दिन शूटिंग के बाद ऐसे घर पहुंचे थे अक्षय कुमार, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Kuku Kohli Funeral: पति कुकू कोहली के निधन के बाद बुरी हालत में नजर आईं अरुणा ईरानी, पकड़कर ले जा रहे लोग

Toxic Movie Review: सिर्फ एक्शन या मारधाड़ नहीं है ‘टॉक्सिक’, यश की कुछ अलग करने की कोशिश, कियारा ने भी चौंकाया