नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज हुई है। 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का धमाल 31वें दिन भी बरकरार है। कल्कि ने शनिवार यानी 27 जुलाई को 2.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 627.85 करोड़ रुपए हो गया है।