बॉलीवुड

राहा कपूर का ये VIDEO बना सबका Favourite, सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड

Raha Kapoor Video: राहा कपूर के इस वीडियो से फैंस अपनी नजरे नहीं हटा पा रहे हैं। हर कोई इस वीडियो को बार-बार देख रहा है।

2 min read
Dec 28, 2024

Raha Kapoor New Video: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की नन्ही परी राहा अक्सर अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीत ही लेती है। उनकी कई वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर छाई रहती है। ऐसे में राहा का एक और नया वीडियो वायरल हो रहा है, इसपर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। जो इस वीडियो को एक बार देख रहा है वो फिर रिपीट कर इसमें राहा की आवाज और उनकी क्यूटनेस को दोबारा देखना चाह रहा है। सोशल मीडिया पर राहा का ये वीडियो तहलका मचा रहा है। खुद आलिया और रणबीर भी हैरान हैं कि उनकी बेटी राहा कैमरे पर कैसे बात कर रही हैं।

राहा कपूर का ये वीडियो कर रहा ट्रेंड (Raha Kapoor New Video)

राहा कपूर का ये वीडियो एयरपोर्ट का है। उस समय राहा अपनी मम्मी आलिया की गोद में थी। जैसे ही राहा को पैपराजी ने देखा तो उन्हें पीछे से राहा-राहा बुलाने लगे। ये देख राहा ने पीछे मुड़कर देखा और पैप्स को हाय बोलने लगी। कैमरे को देखकर राहा ने इतनी बेहतरीन तरीके से बाय बोला की हर कोई उनके इस कॉन्फिडेंस की तारीफ किए बिना नहीं रह पाया। हर कोई उनकी क्यूटनेस का दीवाना हो गया। खुद आलिया भट्ट भी अपनी बेटी को देखकर हैरान हो गईं। वह भी तेज-तेज हंसने लगीं। रणबीर कपूर भी राहा और पैप्स के बीच बातचीत को देखकर हैरान हो गए। राहा ने जाते-जाते कैमरे पर फ्लाइंग किस भी दी। अब राहा का ये वीडियो इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस अलग-अलग कमेंट भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस हुए राहा के दीवाने (Raha Kapoor)

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “राहा तुम तो अभी से कैमरे के सामने आने से नहीं डरती, जब बड़ी होगी तो क्या करोगी।” दूसरे ने लिखा, “राहा के अंदर शानदार कॉन्फिडेंस है।” तीसरे ने लिखा, “हाय राहा का ये बाय बोलना दिल जीत ले गया।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “राहा तुम अपने मम्मी-पापा से भी ज्यादा बड़ी स्टार बनोगी।”

Also Read
View All

अगली खबर