बॉलीवुड

ब्रेन स्ट्रोक से ठीक होने के लिए Rahul Roy ले रहे हैं म्यूजिक थेरेपी, फैंस कर रहे हैं जल्द ठीक होने की कामना

ठीक होने के लिए अभिनेता राहुल रॉय ( Rahul Roy ) ले रहे हैं म्यूजिक थेरेपी म्यूजिक थैरेपी लेते हुए एक्टर ने शेयर किया वीडियो फिल्म की शूटिंग के दौरान ब्रैन स्ट्रोक के चलते बिगड़ थी तबीयत
2 min read
• •
Updated: 20 Feb 2021, 9:17 AM IST
Rahul Roy Is Taking Music Therapy To Recover From Brain Stroke
Rahul Roy Is Taking Music Therapy To Recover From Brain Stroke

नई दिल्ली। फिल्म 'आशिकी' से रातोंरात स्टार बने एक्टर राहुल रॉय ( Rahul Roy ) इन दिनों थोड़ा बीमार चल रहे हैं। बीते साल वह फिल्म कारगिल की शूटिंग के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आ गया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। लंबे समय तक इलाज चलने के लिए बाद राहुल अब धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। राहुल भी खुद को ठीक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने एक खास थेरेपी के बारें अपने फैंस को बताया है।

ब्रैन स्ट्रोक से ठीक होने के लिए राहुल रॉय इन दिनों म्यूजिक थेरेपी ले रहे हैं। जी हां, दरअसल, एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में उन्होंने एक वीडियो शेयर की है। जिसमें उनकी बहन प्रियंका भी नज़र आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका राहुल को गाना गाते हुए नज़र आ रहे हैं। राहुल को इस तरह खुश देख उनके फैंस भी उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आपको बता दें जिन दिनों अस्पताल में राहुल का इलाज चल रहा था। उस दौरान भी उनके साथ उनकी बहन प्रियंका उनके साथ रहती थीं।

वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में राहुल लिखते हैं कि 'गुड मॉर्निंग दोस्तों। वह उम्मीद करते हैं कि सबको उनकी रिकवरी वीडियो पसंद आएगा। राहुल ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक की रिकवरी में काफी समय लग जाता है। साथ ही राहुल ने बताया कि बीमारी की वजह से उनकी स्पीच काफी प्रभावित हुई थी। जिसकी वजह से वह अब अपना पूरा ध्यान इसे ठीक कराने में लगा रहे हैं। राहुल ने फैंस को बताया कि वह इस थैरेपी के जरिए जल्द ही वह बात करते हुए नज़र आएंगे।'

Published on: