
यूं तो अब बॅालीवुड के प्रिंस चार्मिंग शशि कपूर अब इस दुनिया से अलविदा कह चुके हैं बता दें उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। पिछले कुछ सालों से वो किडनी से जुड़ी समस्या से पीड़ित दिख रहे थे। उनके निधन की पुष्टि रणधीर कपूर ने की। पर जो भी हो लोगों के दिलों में उनके लिए एक खास जगह हमेशा कायम रहेगी। अपने भाईयों में सबसे लाडले रहे हैं शशि कपूर। आपको जानकर हैरानी होगी की एक वक्त था जब सत्तर के दशक में शशि कपूर लगभग 150 फिल्मों के कॉन्ट्रेक्ट में थे।
उन दिनों शशि कपूर अपने समय के व्यस्तम अभिनेताओं में से एक रहे हैं। वह एक दिन में करीब ४-४ फिल्मों की शूटिंग में पहुंच जाते थे। उन्ही दिनों का एक किस्सा सामने आया है जब एक बार राजकपूर ने उन्हें टैक्सी कहा था। अब सुनाते हैं इसके पीछे की असल कहानी...
इन्हीं दिनों राज कपूर सत्यम शिवम सुंदरम शुरू करना चाहते थे, लेकिन इसके लिए शशि बड़े भाई को डेट्स नहीं दे पा रहे थे, जिससे नाराज राज कपूर ने उन्हें टैक्सी का खिताब देते हुए था कि,- शशि एक ऐसी टैक्सी है, जिसे जब बुलाओ आ तो जाता है, लेकिन मीटर हमेशा डाउन रहता है। कपूर खानदान से ताल्लुक रखने के कारण ऐसा माना जा सकता है कि शशि कपूर का फिल्मों में आगमन काफी आसानी से हुआ होगा, लेकिन ऐसा है नहीं।
उन्होंने यकीनन अपने करियर में कई उतार चढ़ाव देखें हैं लेकिन जैसा की हम सब देख सकते हैं आज ये शख्स पूरे बॅालीवुड की जान बन गया है। बता दें हाल में शशि कपूर की अंतिम विदाई की जा रही हैं जिसमें लगभग पूरा बॅालीवुड उमड़ा दिखाई दे रहा है। जहां शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक सभी शामिल है। कहना गलत नहीं होगा की शशि के जाने से बॅालीवुड इंडस्ट्री में एक अजीब सा खालीपन आ गया है। खेर जो भी हो वे भले ही इस दुनिया से जा चुके हैं लेकिन हमारे दिल में सदेव जिंदा रहेंगे।