बॉलीवुड

अंतिम दिनों में मुमताज को अपने पास देखकर रोने लगे थे राजेश खन्ना

राजेश खन्ना जैसा स्टारडम किसी एक्टर को नसीब नहीं हुआ है। हालांकि, अपने अंतिम दिनों में काका बहुत शांत हो गए थे। वह किसी से बात नहीं करते थे। लेकिन जब मुमताज उनसे मिलने पहुंची तो वह रोने लगे।
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2021, 2:09 PM IST
rajesh khanna mumtaz
rajesh khanna mumtaz

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजेश खन्ना ने कई साल पहले दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन उनसे जुड़े किस्से आज भी लोगों के बीच पॉपुलर हैं। राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। उन्होंने एक साथ लगातार 15 सुपरहिट फिल्में देकर बड़ा मुकाम हासिल किया था। उनका ये रिकॉर्ड आज तक कोई तोड़ नहीं पाया। लोगों के बीच उनकी बेहद दीवानगी देखने को मिलती थी। लड़कियां तो उन्हें खून से खत लिखा करती थीं। उनके जैसा स्टारडम किसी एक्टर को नसीब नहीं हुआ है। हालांकि, अपने अंतिम दिनों में काका बहुत शांत हो गए थे। वह किसी से बात नहीं करते थे। लेकिन जब मुमताज उनसे मिलने पहुंची तो वह रोने लगे।

दरअसल, राजेश खन्ना ने १८ जुलाई, २०१२ को दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह कैंसर से पीड़ित थे। उनकी मौत से कुछ दिन पहले एक्ट्रेस मुमताज उनसे मिलने अस्पताल पहुंची थीं। उन्हें देखकर काका बेहद खुश हो गए थे। राजेश खन्ना के साथ उनके आखिर दिन तक रहने वाले भूपेश रसीन ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि काका अपने अंतिम दिनों में एकदम खामोश हो गए थे। वह किसी से भी बात नहीं करते थे। लेकिन मुमताज को देखकर वह काफी खुश हो गए और उनसे बातें करने लगे।

बातचीत में राजेश खन्ना को पता चला कि मुमताज को भी कैंसर है। ये सुनकर वो भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। हालांकि, बाद में मुमताज ने कैंसर को मात दे दी थी। राजेश खन्ना ने काफी देर तक मुमताज का हाथ पकड़े रखा। उन्होंने मुमताज से ये भी कहा कि उन्हें शोले फिल्म में बसंती के रोल में होना चाहिए था।

बता दें कि राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से शादी की थी। हालांकि, उनकी ये शादी ज्यादा नहीं चली। कुछ सालों बाद दोनों अलग हो गए। लेकिन कभी एक-दूसरे को तलाक नहीं दिया। डिंपल के अलावा, राजेश खन्ना के कई एर्ट्रेसे के साथ अफेयर रहा था। अंजू महेंद्र से लेकर शर्मिला टैगोर के साथ उनका नाम जुड़ा था। वहीं, मुमताज के साथ भी उनका जोड़ा गया था। एक इंटरव्यू में डिंपल कपाड़िया ने यहां तक कह दिया था कि काका को मुमताज से ही शादी कर लेनी चाहिए थी। अपने जमाने में राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी काफी पसंद की जाती थी। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं। जिसमें 'सच्चा-झूठा', 'दो रास्ते', 'आपकी कसम', 'अपना देश', 'दुश्मन', 'प्रेम कहानी', 'बंधन' और 'रोटी' जैसी फिल्में शामिल हैं।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब