नई दिल्ली। बॉलीवुड के स्टाइलिश और हैंडसम एक्टर रहे फिरोज खान ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया। उनका जन्म २५ सितंबर, १९३९ को बेंगलुरू में हुआ था। अपनी पढा़ई पूरी करने के बाद वह मुंबई आ गए और यहां आकर फिल्मों में काम करने लगे। उन्होंने साल १९५९ में फिल्म दीदी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। कई फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने डायरेक्शन में भी अपना हाथ आजमाया। हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रहते थे।