बॉलीवुड

राजेश खन्ना को बर्दाश्त नहीं हुई ऋषि-डिंपल की ये प्यार की निशानी! पता चलते ही उसके साथ किया था ऐसा काम

जब ऋषि कपूर ( rishi kapoor ) और डिंपल कपाड़िया ( dimple kapadia ) साथ थे, तब एक्टर ने प्यार की निशानी के तोर पर डिंपल को एक नायाब चीज दी थी।

2 min read
Jan 17, 2023

सिनेमा जगत के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना ( rajesh khanna ) भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी छाप इस इंडस्ट्री में आज भी बनी हुई है। बेशुमार हिट फिल्में दे चुके काका जितने पॅापुलर अपनी एक्टिंग को लेकर रहे उससे कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी रहे। अभिनेता की पॅापुलेरिटी लड़कियों में कुछ ज्यादा रही। आए दिन उन्हें उनके फैंस लेटर भेजा करते थे। इनके जवाब लिखने के लिए राजेश खन्ना ने एक आदमी रख रखा था। बता दें उस जमाने में जब सभी काका पर फिदा थे, उनका दिल उस जमाने की मशहूर मॅाडल रहीं अंजू महेंद्रू के लिए धड़कता था। हालांकि राजेश और अंजू कभी एक नहीं हो पाए।

डिंपल और ऋषि की लव स्टोरी
जैसा की हम सभी जानते हैं काका ने अपने से काफी कम उम्र की मशहूर एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ( dimple kapadia ) से शादी रचाई थी। लेकिन 'बॅाबी' ( bobby ) फिल्म से रातों रात हिट हुई डिंपल उन दिनों मशहूर एक्टर ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor ) को पसंद करती थीं। दोनों की लव स्टोरी परवान चढ़ती उससे पहले ही यह रिश्ता खत्म हो गया। दरअसल, ऋषि के पिता राज कपूर ( raj kapoor ) को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इस कारण दोनो ने अलग होना ही बहतर समझा।

राजेश ने फिकवा दी अंगूठी
बताया जाता है कि जब ऋषि और डिंपल साथ थे तो एक्टर ने प्यार की निशानी के तोर पर डिंपल को एक अंगूठी दी थी। लेकिन राजेश खन्ना से शादी करने के बाद जब उनको इस अंगूठी की बारे में पता चला, तो उन्होंने उसे समंदर में फिकवा दिया।

Published on:
17 Jan 2023 10:54 am
Also Read
View All