राजकुमार राव बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के कितने बड़े फैन हैं ये तो किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने हाल ही में बताया कि शाहरुख उनके करियर के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।
नई दिल्ली | बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) करोड़ो दिलों पर राज करते हैं। हाल ही में 2 नवंबर को उनका जन्मदिन फैंस ने बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया था। वर्चुअल पार्टी रखकर फैंस ने शाहरुख के लिए स्पेशल बर्थडे बनाया था। वहीं शाहरुख के मना करने के बावजूद इस बार फैंस उनके घर मन्नत (Mannat) के बाहर शाम से ही खड़े रहे। ऐसे ही उनके एक फैन बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) भी हैं। वो कई बार शाहरुख के लिए अपना प्यार दिखा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि शाहरुख उनके लिए क्या हैं?
शाहरुख के कारण राजकुमार बने एक्टर
बॉम्बे टाइम्स से बातचीत करते हुए राजकुमार राव ने बताया कि अगर वो आज एक्टर हैं तो उसके पीछे शाहरुख खान ही हैं। राजकुमार ने कहा कि शाहरुख खान सर से बहुत प्यार करता हूं। जब मैं गुड़गांव में था तो उनकी मिमिक्री किया करता था। जब मैं 11वीं में था तो उनके लिए मुंबई आया था और कई घंटो तक शाहरुख की एक झलक देखने के लिए मन्नत के बाहर खड़ा रहा। फिर जब कई सालों बाद शाहरुख से मिला तो उनके नर्म स्वभाव को देखकर हैरान रह गया।
शाहरुख को प्रेरणा मानते हैं राजकुमार राव
राजकुमार ने आगे बताया कि एक्टर बनने के बाद मैं शाहरुख सर से कई बार मिल चुका हूं और मुझे अब तक वो सबसे ज्यादा चार्मिंग लगे हैं। वो मिलने के बाद स्पेशल फील करवाते हैं। वो सिर्फ एक अच्छे एक्टर ही नहीं हैं बल्कि अच्छे इंसान भी हैं। मैंने उनसे एक अच्छे इंसान बनने की प्रेरणा भी ली है। राजकुमार ने हमेशा की तरह इस बार भी शाहरुख को जन्मदिन के ढेरों बधाईयां दी थीं। उन्होंने शाहरुख के साथ अपना स्टेज परफॉर्मेंस शेयर का एक बूमरैंग वीडियो शेयर करते हुए बर्थडे विश किया था। वहीं राजकुमार जल्द ही फिल्म लूडो में दिखाई देंगे। इस मूवी में अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार दिखाई देंगे।