Rajkummar Rao and Patralekhaa Welcome First Child: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बाद राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर खुशियां आ गई है। कपल ने बताया की वह माता-पिता बन गए हैं।
Rajkummar Rao and Patralekhaa Welcome Baby Girl: बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक, अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा माता-पिता बन गए हैं। 'पावरकपल' के घर एक बेटी का जन्म हुआ है। इस खुशखबरी को कपल ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह के खास मौके पर फैंस के साथ शेयर किया है। जैसे ही ये खबर आई हर कोई खुशी से झूम उठा। राजकुमार राव के फैंस उन्हें बधाइयां देने लगे।
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर की सुबह सोशल मीडिया पर साथ में एक पोस्ट शेयर करते हुए यह खुशखबरी दी। उन्होंने लिखा, "हम चांद पर हैं। भगवान ने हमें हमारी चौथी शादी की सालगिरह पर सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।"
बेटी के जन्म की खबर मिलते ही कपल को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी उनकी नन्ही परी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। अभिनेता वरुण धवन ने कमेंट करते हुए लिखा, "क्लब में आप दोनों का स्वागत है।"
राजकुमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। आज, शनिवार को कपल अपनी शादी के चार साल पूरे होने का जश्न मना रहा था, लेकिन बेटी के जन्म ने उनकी खुशियों को दोगुना कर दिया है। अब वे आगे अपनी वेडिंग एनिवर्सरी और बेटी के जन्मदिन का जश्न एक साथ मनाएंगे।
बता दें, राजकुमार राव ने इस साल जुलाई में पत्रलेखा की प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। उस समय से ही कपल को लगातार बधाईयां मिल रही थीं। वहीं, पत्रलेखा ने कई इंटरव्यू में बताया था कि पत्नी के प्रेग्नेंट होने के बाद से राजकुमार राव पहले से भी ज्यादा उनका ख्याल रखने लगे हैं। वहीं, पत्रलेखा ने भी पूरा यकीन जताया था कि राजकुमार राव एक बेहतरीन पिता बनेंगे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, राजकुमार राव जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म 'टोस्टर' (Toaster) में नजर आने वाले हैं। जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।