बॉलीवुड

राजकुमार राव ने मां के नाम लिखा इमोशनल पोस्ट, ये दो सबक सिखाने के लिए दिया धन्यवाद

मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए अभिनेता राजकुमार राव सोशल मीडिया पर मां के नाम लिखा इमोशनल नोट बुधवार को ही रिलीज हुई अभिनेता की फिल्म 'रूही'
2 min read
Mar 11, 2021
rajkummar_rao_mother.png

मुंबई। अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी मां की पांचवीं पुण्यतिथि के मौके पर एक भावुक नोट लिखा है। अभिनेता ने इस नोट में लिखा कि उनकी मां ने उन्हें दयालु होना सिखाया और कभी भी अविश्वसनीय परिस्थितियों में भी विश्वास नहीं खोना सिखाया। इसके साथ ही एक्टर ने मां के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर साझा की। आइए जानते हैं राजकुमार ने और क्या-क्या लिखा मां के बारे में:

मां ने सिखाए दो मूल्यवान सबक
राजकुमार ने मां को याद करते हुए लिखा,'5 साल हो गए, मां जब से आपने हमें छोड़ा है, लेकिन, अभी तक एक भी दिन नहीं बीता है, जिसमें मैंने आपकी उपस्थिति को महसूस न किया हो। इस दुनिया में आपके आशीर्वाद के बिना मेरे लिए कुछ भी संभव नहीं होता। पता है कि आपका आशीर्वाद अभी भी मेरे साथ है। माताएं सबसे अच्छी होती हैं और इस दुनिया में मां से ज्यादा मूल्यवान कुछ भी नहीं है। मैं आपको हर मां में देखता हूं। मुझे पता है आप जहां भी हैं ख़ुश हैं और पापा और आप मिलकर खूब बातें करते होंगे और अपना आशीर्वाद हमें देते रहते होंगे। मैं हमेशा कोशिश करूंगा और आपको गर्व महसूस कराऊंगा मम्मी जी। मुझे दो मूल्यवान सबक सिखाने के लिए धन्यवाद। पहला हमेशा करुणा की भाव से देखना, दूसरा विपरीत परिस्थितियों में भी विश्वास कायम रखना। मुझे आपके बेटे होने पर गर्व है।'


बता दें कि मार्च, 2016 में राजकुमार की मां ने अंतिम सांस ली। उन्होंने कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से दम तोड़ दिया था। उस समय, अभिनेता अपनी फिल्म 'न्यूटन' की शूटिंग कर रहे थे।

'रूही' में लीड रोल में राजकुमार
राजकुमार राव की नई फिल्म 'रूही' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस मूवी में उनके साथ जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा हैं। 'रूही' एक कॉमेडी-हॉरर फिल्म है। इसका निर्देशन हार्दिक मेहता ने और निर्माण दिनेश विजान ने किया है। दिनेश ने ही राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्त्री' का निर्माण किया था। 'रूही' की स्क्रीनिंग हाल ही में मुंबई में की गई। इस स्क्रीनिंग में जान्हवी के पिता बोनी कपूर, एक्टर अली फजल, नुसरत भरूचा, फातिमा सना शेख, गीतकार जावेद अख्तर व अन्य सितारे नजर आए थे।

Published on:
11 Mar 2021 12:34 am