28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Valentine’s Day पर बिपासा बसु और राजकुमार राव ने अपने पार्टनर्स को प्यार के लिए कहा शुक्रिया, लिखा खूबसूरत मैसेज

वैलेंटाइन डे के मौके पर सेलेब्स ने अपने पार्टनर के प्रति जताया प्यार राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के लिए लिखा खूबसूरत मैसेज बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ काटा केक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Updated: 14 Feb 2021, 9:45 AM IST

Valentine's Day special

Valentine's Day special

नई दिल्ली | आज प्यार का दिन यानी वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) है जो दो प्रेमियो के लिए सबसे खास दिन होता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को प्यार भरा तोहफा देते हैं और उन्हें स्पेशल फील करवाते हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी कहां पीछे रहने वाले हैं। हर साल बॉलीवुड के फेवरेट कपल वैलेंटाइन डे को बड़े ही खूबसूरत ढंग से मनाती हैं। जिसमें इस बार सबसे पहले एक्ट्रेस बिपाशा बसु का रोमांटिक वीडियो सामने आया है। बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर के साथ मिलकर रात में केक कट किया और एक दूसरे को किस करते हुए दिखाई दिए। वहीं राजकुमार राव ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर उन्हें वैलेंटाइन विश किया।

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के साथ केक काटती हुई दिख रही हैं। दोनों केक काटने से पहले एक विश मांगते हुए भी दिखाई देते हैं। केक काटने के बाद बिपाशा ने करण को किस किया और अपने प्यार का इजहार किया। बिपाशा ने करण के लिए एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा- तुम मेरा हर दिन वैलेंटाइन डे बना देते हो। बहुत सारे सरप्राइज, गिफ्ट्स, खुशियों और हंसी के लिए शुक्रिया। मेरा बनने के लिए धन्यवाद। लव यू।

वहीं राजकुमार राव (Rajkumar Rao) ने अपने इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- हैप्पी वैलेंटाइन डे मेरा प्यार पत्रलेखा। मेरी जिंदगी तुम्हारे बिना पूरी नहीं हो सकती। मुझे पूरा करने के लिए शुक्रिया। मुझे हमेशा बेहतर बनाने के लिए शुक्रिया। मुझे हमेशा पागलों की तरह हंसाने के लिए धन्यवाद। मेरे हिस्से की सारी खुशियां भी तुम्हे मिल जाएं।

इसके अलावा सोनम कपूर, अंकिता लोखंडे ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि वो कैसे अपना वैलेंटाइन डे इंजॉए कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग