राजपाल यादव और रेमो डिसूजा को ईमेल के जरिए धमकी दी गई है। मेलकर्ता ने 8 घंटे अंदर फेमस एक्टर और कोरियोग्राफर से जवाब मांगा है।
अभिनेता सैफ अली खान चाकू कांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि फेमस एक्टर राजपाल यादव और चर्चित कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को किसी ने धमकी दे दिया। जानकारी के मुताबिक यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। अभिनेता और कोरियोग्राफर ने बात की जानकारी मुंबई पुलिस को दी। मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच के अनुसार, ईमेल पाकिस्तान से आए हैं और भेजने वाले ने बिश्नोई गिरोह का होने का दावा किया है।
धमकी देने वाले ने ईमेल में लिखा, ‘हम आपके हर मूवमेंट की निगरानी कर रहे हैं। यह एक संवेदनशील मामला है और ये कोई पब्लिक स्टंट या आपको परेशान करने की कोशिश नहीं है। हम आपसे इस मैसेज को बहुत गंभीरता से लेने और गोपनीयता रखने की रिक्वेस्ट करते हैं। अगर आपने हमारी बात नहीं मानी तो आपको खतरनाक नतीजों से गुजरना होगा। ये नतीजे आपकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर असर डाल सकते हैं। हम अगले 8 घंटों के भीतर आपसे तुरंत रिस्पॉन्स की उम्मीद करते हैं। अगर हमें कोई उत्तर नहीं मिलता है, तो हम मान लेंगे कि आप इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और हम जरूरी कार्रवाई करेंगे। विष्णु’
मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजपाल यादव और रेमो डिसूजा की शिकायत पर FIR दर्ज की है। मेलकर्ता ने किस बात के लिए धमकी दी है? उसे एक्टर और कोरियोग्राफर से क्या चाहिए, इस बात की जांच चल रही है।
जानकारी के मुताबिक टीवी एक्ट्रेस सुगंधा मिश्रा को भी मेलकर्ता ने धमकी दी है।