बॉलीवुड

राजपाल यादव के लिए सलमान के बाद मीका सिंह ने खोला खजाना, इतने लाख की मदद का किया ऐलान

Rajpal Yadav in Tihar Jail: राजपाल यादव की मदद के लिए सलमान खान, सोनू सूद, वरुण धवन के बाद मीका सिंह ने भी बड़ी सहायता का ऐलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री वालों को भी खास मैसेज दिया है।

3 min read
Feb 12, 2026
राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए मीका सिंह

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: अपनी कॉमेडी से पूरी दुनिया को हंसाने वाले राजपाल यादव आज खुद एक ऐसे अंधेरे मोड़ पर खड़े हैं, जहां से निकलने का रास्ता सिर्फ अपनों के साथ से होकर गुजरता है। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। राजपाल यादव की बेबसी ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है। जेल जाने से पहले राजपाल का यह कहना था कि "यहां सब अकेले हैं, कोई किसी का दोस्त नहीं होता", अब फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह एक चुनौती बन गया है।

ये भी पढ़ें

जेल में बंद राजपाल यादव की पत्नी का आया पहला रिएक्शन, फिल्म इंडस्ट्री वालों को कहा…

मीका सिंह ने बढ़ाया राजपाल यादव को मदद का हाथ (Mika Singh Help Rajpal Yadav Cheque Bounce Case)

जहां सोनू सूद से लेकर सलमान खान, अजय देवगन कई बड़े सितारें उनकी मदद के लिए आगे आए ऐसे में इस कड़ी में सिंगर मीका सिंह का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने भी आर्थिक मदद के लिए अपना खजाना खोल दिया है। साथ ही फिल्म जगत के 'दिखावे' पर भी तंज कसा है।

राजपाल यादव को की 11 लाख की मदद (Rajpal Yadav in tihar Jail after surrender)

फेमस सिंगर मीका सिंह ने राजपाल यादव की मुश्किलों को देखते हुए 11 लाख रुपये की सहायता राशि का ऐलान किया है। एक वीडियो संदेश जारी करते हुए मीका ने कहा, "राजपाल जी, आपने सालों तक लाखों चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है, आज हमारी बारी है कि हम आपके साथ खड़े हों। मैं सपोर्ट के तौर पर 11 लाख रुपये का योगदान दे रहा हूं। हम एक परिवार हैं और अपनों के लिए हमें हमेशा एकजुट रहना चाहिए।"

मीका सिंह ने की खास अपील (Mika Singh offers 11 lakhs to support Rajpal Yadav)

मीका ने आगे फिल्म जगत के बड़े सितारों, प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स से अपील करते हुए कहा, "मैं यह नहीं कहता कि आप सीधे 5 करोड़ दे दें। लेकिन अगर हम 20 लोग भी अपनी क्षमता के अनुसार 11 लाख, 25 लाख या 50 लाख रुपये का योगदान देते हैं, तो हम आसानी से राजपाल भाई की देनदारी चुका सकते हैं। सिर्फ सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दिखावा मत कीजिए, हकीकत में उनकी मदद कीजिए।"

सोनू सूद के बाद सलमान और अजय देवगन भी आए साथ (Mika Singh urges film industry to help Rajpal Yadav)

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने पुष्टि की है कि बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान, अजय देवगन जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी अपना समर्थन दिया है। सोनू सूद पहले ही राजपाल को अपनी फिल्म में काम देने और साइनिंग अमाउंट देने की घोषणा कर चुके हैं। मैनेजर गोल्डी के मुताबिक, हाल ही में मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन ने भी मदद की पेशकश की है। इसके अलावा रतन नैन और वरुण धवन भी लगातार परिवार के संपर्क में हैं।

क्या है पूरा विवाद?

ये पूरा मामला साल 2010 से शुरू हुआ था। उन्होंने अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। राजपाल इसके बाद वो पैसे कंपनी को लौटा पाने में असमर्थ रहे। बाद में कंपनी ने उन पर पैसे न चुकाने और चेक बाउंस के मामले को लेकर केस फाइल कर दिया।

दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने हालिया फैसले में कहा कि राजपाल यादव को उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों में प्रत्येक में 1.35 करोड़ रुपये का भुगतान करना है और निर्देश दिया कि उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के पास पहले जमा की गई राशि शिकायतकर्ता के पक्ष में जारी की जाए। जिसके बाद राजपाल वह नहीं कर पाए और तिहाड़ में सरेंडर कर दिया।

ये भी पढ़ें

जेल में बंद राजपाल यादव की नेटवर्थ आई सामने? जानें कहां-कहां से करते हैं मोटी कमाई

Updated on:
12 Feb 2026 09:33 am
Published on:
12 Feb 2026 09:13 am
Also Read
View All

अगली खबर