बॉलीवुड

राजपाल यादव ने अपनी फाइनेंशियल कंडीशन पर दिया बड़ा बयान, बोले- मैं चारों तरफ से पैसों से…

Rajpal Yadav Calls Himself A Walking Cheque Book: राजपाल यादव ने अपनी फाइनेंशियल कंडीशन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा मैं चारों तरफ से पैसों से घिरा हुआ हूं।

2 min read
Feb 27, 2026
राजपाल यादव (सोर्स: IMDb)

Rajpal Yadav Calls Himself A Walking Cheque Book: दिल्ली हाई कोर्ट ने फरवरी में 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में राजपाल यादव की बकाया रकम चुकाने और समय मांगने वाली याचिका खारिज कर दी थी और इसके बाद राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। बता दें, 17 फरवरी को उन्हें जमानत मिल गई और कोर्ट ने 18 मार्च तक उनकी सजा पर अंतरिम राहत दी थी। जेल में दाखिल होने से पहले राजपाल यादव काफी परेशान थे और उन्होंने कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और वो इस मुश्किल स्थिति का अकेले सामना ही कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

शादी के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर दिखे रश्मिका-विजय,पैप्स को दिए पोज

राजनीतिक सफर के बारे में भी बात की

दरअसल, जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकते, लेकिन उन्होंने अपने ऊपर चल रहे आर्थिक संकट के बारे में कहा, "मैं पैसों से घिरा हुआ हूं। मैं खुद एक चलती-फिरती चेक बुक की तरह हूं। मैं पैसा कमाता हूं, लोगों को पैसा कमाने में मदद करता हूं और कई लोग मुझ पर निर्भर हैं।" इस दौरान राजपाल यादव ने अपने छोटे राजनीतिक सफर के बारे में भी बात की और बताया कि उन्होंने 2019 में राजनीति क्यों छोड़ी। उनका कहना था, "मैं अपने लोगों की सेवा करना चाहता था, इसलिए राजनीति छोड़ दी।"

कानूनी मामलों की तरफ ध्यान न देने का फैसला लिया

एक्टर ने कानूनी मामलों की तरफ ध्यान न देने का फैसला किया और अपने मुश्किल समय में साथ देने वालों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जेल से रिहा होते ही सीधे अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने आ गए और काम पर वापस लौट गए हैं। बॉलीवुड के कई सितारों जैसे सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद, डेविड धवन, गुरु रंधावा, और मीका सिंह ने इस मुश्किल समय में उनकी आर्थिक सहायता की।

राजपाल यादव अब अपनी नई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं और धीरे-धीरे अपनी जिंदगी को पटरी पर ला रहे हैं। उन्होंने साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका साथ उनके फिल्मी सफर की शुरुआत से ही था और अब भी उनका साथ है। उनका मानना है कि केवल 'थैंक यू' कहना उनके लिए बहुत कम है।

Published on:
27 Feb 2026 04:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर