बॉलीवुड

जब साथ में नाचीं Rakhi-Urfi, देखकर इनकी अतरंगी नौटंकी फैंस नहीं रोक पा रहे अपनी हंसी

राखी सावंत (Rakhi Sawant) और उर्फी जावेद (Urfi Javed) बॉलीवुड की वो शख्सियत हैं, जिन्हें उनके अतरंगी अंदाज की वजह से ही जाना जाता है। दोनो ही अभिनेत्री सुर्खिया बटोरने से पीछे नही हटती हैं। और जब दोनो साथ होती हैं तो दोनो का अंदाज ही कुछ अलग हो जाता हैं।

2 min read
May 22, 2022
rakhi sawant and urfi javed hot dance moves latest viral video
जब साथ में नाचीं Rakhi-Urfi, देखकर इनकी अतरंगी नौटंकी फैंस नहीं रोक पा रहे अपनी हंसी

राखी सावंत (Rakhi Sawant) और उर्फी जावेद (Urfi Javed) बॉलीवुड की वो शख्सियत हैं, जिन्हें उनके अतरंगी अंदाज की वजह से ही जाना जाता है। साथ ही दोनो को कंट्रोवर्सी क्वीन के नाम से भी जाना जाता हैं। दोनो का अंदाज अलग ही हैं। दोनो ही एक्ट्रेस कुछ ना कुछ ऐसा कर देती हैं कि दोनो अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन उनकी इसी हरकत के कारण दोनो को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता हैं। स बार तो दोनों ने सारी हदें पार ही कर दी। दोनो की कुछ वाडियों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा हैं।

दोनों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। जिसमें दोनो एक दूसरे के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। दोनो के इस वीडियो को दर्शक काफी ज्यादा पंसद कर रहे हैं। उनकी ये वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है। जिस पर लोग तरह-तरह के भद्दे कमेंट्स करते दिख रहे हैं। दोनों की ये वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से शेयर की गई है।

बता दे कि उनका इस वीडियो में उर्फी व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप और स्कर्ट में दिख रही हैं। जिसमें वह काफी बोल्ड और हाॅट दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने बन बनाया हुआ है और स्टेटमेंट ईयरिंग्स स्टाइल की हैं। उर्फी को कभी ऐसे पब्लिक में डांस करते नही देखा गया था। लेकिन उनके इस वायरल वीडियो में वह राखा सावंत के साथ डांस करते नजर आ रही हैं।

इस दौरान राखी सावंत ने भी ब्लैक कलर की साड़ी पहन रखी है और स्टेटमेंट ईयरिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया है। दोनों के आसपास काफी लोग दिख रहे हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे किसी कैफे में हैं और पार्टी चल रही है।जहां दोनों ने अपने डांस से लोगों का दिल जीत लिया।

Updated on:
22 May 2022 01:28 pm
Published on:
22 May 2022 01:23 pm