बॉलीवुड

पोलैंड में रहते हैं Rakhi Sawant के पति रितेश, फेक शादी सुनने से परेशान होकर भाई ने बताई जीजू की सच्चाई

राखी सावंत के भाई ने खोली बहन की शादी की सच्चाई कहा- फेक नहीं है मेरी बहन की शादी रितेश जीजू से जल्दबाजी में हुई थी राखी की शादी

2 min read
Feb 02, 2021
Rakhi Sawant

नई दिल्ली | बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में नजर आ रही कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) की शादी एक बार फिर से चर्चाओं में बनी हुई है। पिछले कुछ वक्त में खुद राखी भी शो में ऐसी बातें बोल चुकी हैं जिसके बाद कई बार उनकी शादी झूठी है इसका अनुमान लगाया जाने लगा। वहीं अब तक राखी ने अपने पति रितेश को फोटो तक नहीं दिखाई है जिसे लेकर फैंस बार-बार कन्फ्यूज नजर आते हैं। राखी का परिवार भी इस बात पर मुहर लगा चुका है कि उनकी बहन ने शादी की है। हालांकि कुछ दिनों पहले एक इंटरटेनमेंट पोर्टल से खबर आई थी कि राखी की शादी झूठी है। उस होटल में उनकी शादी की तारीख वाले दिन कोई रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था। हालांकि अब राखी के भाई ने रितेश की पूरी जानकारी सामने रख दी है।

पोलैंड में रहते हैं रितेश जीजू- राकेश

राखी सावंत के भाई राकेश ने ये बताया है कि उनकी बहन की शादी झूठी नहीं है। उन्होंने रितेश जीजू से शादी की है और वो पोलैंड में रहते हैं। राकेश ने बताया कि राखी की शादी जल्दबाजी में हुई थी लेकिन कुछ घरवालें भी शामिल हुए थे। मामा-मामी और दोनों परिवार के खास रिश्तेदार शादी में सिरकत करने के लिए पहुंचे थे। राकेश ने आगे कहा कि रितेश पोलैंड में रहते हैं और वो मीडिया के सामने कब तक आएंगे इसपर मैं कुछ नहीं कह सकता। लेकिन राखी की शादी बिल्कुल झूठी नहीं है। यहां तक कि रितेश जीजू को बिग बॉस 14 में एंट्री के लिए भी अपरोच किया गया था।

अभिनव शुक्ला के फ्लर्ट करने को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं राखी

बता दें कि इन दिनों राखी सावंत को अभिनव शुक्ला के साथ नजदीकियां बढ़ाने को लेकर खूब ट्रोल किया जा रहा है। सलमान खान ने राखी का सपोर्ट किया तो उन्हें भी सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने आड़े हाथ लिया। हालांकि राखी का इंटरटेनमेंट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वो अभी तक शो में जीत की दावेदार बनी हुई हैं।

Published on:
02 Feb 2021 04:08 pm
Also Read
View All