बॉलीवुड

तीसरी शादी करने जा रही हैं राखी सावंत? दुल्हन के जोड़े में इस शख्स के साथ दिखीं एक्ट्रेस, लोग बोले-‘ नया बकरा’

rakhi sawant: राखी सावंत को बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन का खिताब यूं ही नहीं मिला है वो जहां भी जाती हैं इंटरटेंमेंट पीछे पीछे चलता है। इतने दिनों से राखी अपने पति आदिल को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी, लेकिन अब हाल ही में राखी सावंत के नए शख्स के साथ नजर आने पर हल्ला मच गया है।

2 min read
rakhi sawant

rakhi sawant : 'ड्रामा क्वीन' के नाम से मशहूर राखी सावंत की जिंदगी में इन दिनों तूफान आया हुआ है। पहले तो उनके पति आदिल खान दुर्रानी ने उनके साथ शादी को नकार दिया, फिर बाद में उन्होंने शादी की बात एक्सेप्ट की। इसके बाद राखी ने पति आदिल पर पैसे लेने, मारपीट करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए। अभी आदिल जेल की हवा खा रहे हैं। वहीं इधर राखी सावंत शादी के जोड़े में एक नए शख्स के साथ नजर आईं, जिसे देख हर किसी के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या राखी फिर से शादी करने वाली हैं? राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्रामा क्वीन दुल्हन बनी दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

वीडियो में ड्रामा क्वीन को दुल्हन की तरह सजी धजी देखकर सभी हैरान परेशान यही सवाल कर रहे हैं कि क्या राखी फिर से शादी करने जा रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ एक शख्स भी है, जिसे देख लोग उल्टे सीधे कमेंट कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो का सच कुछ और है।

राखी ने वीडियो में खुद इस बात का खुलासा किया कि वो दोबारा शादी नहीं करने वाली हैं। ये महज उनका एक गेटअप है। राखी सावंत ने बताया कि जल्दी ही उनका एक गाना रिलीज होने वाला है। जिसमें वो ब्राइडल लुक में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने इस दौरान पैपराजी से बातचीत की।

यह भी पढ़ें- मूवी रिलीज से पहले रणबीर कपूर में जागी 'देशभक्ती' !

वीडियो में राखी अपने को स्टार के साथ मजाक- मस्ती करते हुए नजर आईं। उन्होंने कहा- आज रोना नहीं है, सिर्फ खुश रहना है। कोशिश कर रही हूं खुश रहने की मैं। राखी बताती है कि मैं दुल्हन के लिबास में शूटिंग करूंगी।

एक्ट्रेस कहती हैं कि मैं और शादी का जोड़ा नहीं पहनना चाहूंगी। अब तो मैं कबर में जाऊंगी लेकिन शादी नहीं करूंगी। मेरा एक ही दूल्हा है और वो जेल में है। वीडियो में राखी शख्स का हाथ पकड़ी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर राखी का वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो पर यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, लड़कों की जिंदगी खराब करने को पैदा हुई है। दूसरे यूजर ने लिखा, नया बकरा। तीसरे यूजर ने लिखा, नया दूल्हा ढूंढ लिया।

राखी की शिकायतों के बाद आदिल को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। जिसके बाद उनपर कई केस दर्ज हुए और उन्हें मैसूर की पुलिस कस्टडी में रखा गया है। केस के चलते राखी भी मैसूर में हैं।

Updated on:
25 Feb 2023 10:51 am
Published on:
25 Feb 2023 10:45 am
Also Read
View All