बॉलीवुड

कभी खिसकी ड्रेस तो कभी फोटोग्राफर पर चिल्लाई राखी सावंत, कहा- ‘इसकी इजाजत इस्लाम में नहीं’

ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत अक्सर अपनी हरकतों के चलते लाइमलाइट में रहती हैं कभी अपने प्यार आदिल को लेकर तो कभी बयानों को लेकर। ये जहां भी जाती हैं लोगों का ध्या अपनी ओर खींच ही लेती हैं। एक बार फिर अदाकारा अपने फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2022, 2:02 PM IST
rakhi sawant oops moment video viral she regreted and says islam mei aise kapde allowed nahin
rakhi sawant oops moment video viral she regreted and says islam mei aise kapde allowed nahin

जल्द ही राखी सावंत और उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी का नया गाना रिलीज होने वाला है, लेकिन इससे पहले दोनों का हाल ही में कराया गया फोटोशूट चर्चा में बना हुआ है, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर इस फोटोशूट का एक BTS (बिहाइंड द सीन) वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राखी का अलग रूप देखने को मिल रहा है। फोटोशूट के दौरान एक ड्रेस से परेशान नजर आ रही हैं, जिसके चलते वो ऊप्स मोमेंट का शिकार होते-होते बाल बाल बच गईं।

इस फोटोशूट में राखी ने काफी रिवीलिंग ड्रेस पहनी थी। फोटोशूट के दौरान राखी सावंत मेटेलिक गाउन में दिखीं। यह काफी डीप नेक था। वह कैमरा के सामने बार बार गाउन संभालती दिख रही हैं।वह धल्लाते हुए वीडियो में बोल भी रही हैं कि डिजाइनर ने ऐसा ड्रेस भेजा है। शूट के दौरान राखी की यह ड्रेस बार-बार फिसल जा रही हैं जिसे वे बार-बार संभाल कर खुद को ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बचा रही हैं।

हाल ही मीडिया से बातचीत के दौरान राखी ने इस फोटोशूट को लेकर बात की। इस दौरान उनके साथ आदिल भी थे। राखी ने कहा इस्लाम में ऐसे कपड़े पहनने की इजाजत नहीं है। आदिल हमेशा सही हैं। मैं उनकी इज्जत करती हूं। आज डिजाइनर ने पुरानी राखी सावंत जैसे कपड़े लाकर दे दिए। नई राखी सावंत को इन्होंने सुधार दिया है। वहीं आदिल ने कहा मैंने राखी पर कोई पाबंदी नहीं लगाई बस कपड़ों को लेकर पाबंदी है।

आपको बता दें यह फोटोशूट अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो के लिए करवाया है जिसमें वे आदिल के साथ नजर आएंगी। इस वीडियाे सॉन्ग का नाम है 'तू मेरे दिल में रहने के लायक नहीं'। गाने को सिंगल अल्तमश अफरीदी ने गाया है वहीं इसे कंपोज किया है फरीदी आसिफ ने।

Updated on:
8 Sep 2022, 2:02 PM IST
Published on: